TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

21-05-2026

एएसके ऑटोमोटिव का मार्च तिमाही का नेट प्रोफिट 24.2 प्रतिशत बढक़र 72 करोड़ रुपये

  •  वाहन कलपुर्जा कंपनी एएसके ऑटोमोटिव का मार्च तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 24.2 प्रतिशत बढक़र 72 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी। वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 58 करोड़ रुपये था। कंपनी ने बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय 35.3 प्रतिशत बढक़र 1,154 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में 853 करोड़ रुपये थी। गुरुग्राम मुख्यालय वाली एएसके ऑटोमोटिव दोपहिया वाहनों के लिए ब्रेक शूज़ और ब्रेकिंग सिस्टम के निर्माण और आपूर्ति के कारोबार में लगी हुई है। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ 21.2 प्रतिशत बढक़र 297 करोड़ रुपये हो गया, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में यह 248 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष में कंपनी का राजस्व 16.2 प्रतिशत बढक़र 4,196 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 3,613 करोड़ रुपये था।

Share
एएसके ऑटोमोटिव का मार्च तिमाही का नेट प्रोफिट 24.2 प्रतिशत बढक़र 72 करोड़ रुपये

 वाहन कलपुर्जा कंपनी एएसके ऑटोमोटिव का मार्च तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 24.2 प्रतिशत बढक़र 72 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी। वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 58 करोड़ रुपये था। कंपनी ने बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय 35.3 प्रतिशत बढक़र 1,154 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में 853 करोड़ रुपये थी। गुरुग्राम मुख्यालय वाली एएसके ऑटोमोटिव दोपहिया वाहनों के लिए ब्रेक शूज़ और ब्रेकिंग सिस्टम के निर्माण और आपूर्ति के कारोबार में लगी हुई है। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ 21.2 प्रतिशत बढक़र 297 करोड़ रुपये हो गया, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में यह 248 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष में कंपनी का राजस्व 16.2 प्रतिशत बढक़र 4,196 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 3,613 करोड़ रुपये था।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news