TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

16-05-2026

आईटीसी होटल्स का चौथी तिमाही में मुनाफा 23 प्रतिशत बढक़र 317 करोड़ रुपये पर

  •  आईटीसी होटल्स का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 23.1 प्रतिशत बढक़र 317.43 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 257.85 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। आईटीसी होटल्स ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय बढक़र 1,253.70 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 1,060.62 करोड़ रुपये थी। हालांकि, इस तिमाही में कंपनी का कुल खर्च भी बढक़र 895.35 करोड़ रुपये हो गया, जो 2024-25 की समान तिमाही में 749.81 करोड़ रुपये था। आईटीसी होटल्स के निदेशक मंडल ने जूरी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए शेयर खरीद समझौते को भी मंजूरी दे दी है। जूरी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स केरल में ‘द जूरी किंगमेकर्स, केरला रिजॉर्ट एंड स्पा’ का स्वामित्व और संचालन करती है। यह 18 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है ।और इसमें 72 कमरे, दो रेस्तरां, एक बार तथा आयुर्वेदिक स्पा है। कंपनी के निदेशक मंडल ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए प्रति शेयर एक रुपये के लाभांश की भी सिफारिश की है।

Share
आईटीसी होटल्स का चौथी तिमाही में मुनाफा 23 प्रतिशत बढक़र 317 करोड़ रुपये पर

 आईटीसी होटल्स का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 23.1 प्रतिशत बढक़र 317.43 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 257.85 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। आईटीसी होटल्स ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय बढक़र 1,253.70 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 1,060.62 करोड़ रुपये थी। हालांकि, इस तिमाही में कंपनी का कुल खर्च भी बढक़र 895.35 करोड़ रुपये हो गया, जो 2024-25 की समान तिमाही में 749.81 करोड़ रुपये था। आईटीसी होटल्स के निदेशक मंडल ने जूरी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए शेयर खरीद समझौते को भी मंजूरी दे दी है। जूरी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स केरल में ‘द जूरी किंगमेकर्स, केरला रिजॉर्ट एंड स्पा’ का स्वामित्व और संचालन करती है। यह 18 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है ।और इसमें 72 कमरे, दो रेस्तरां, एक बार तथा आयुर्वेदिक स्पा है। कंपनी के निदेशक मंडल ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए प्रति शेयर एक रुपये के लाभांश की भी सिफारिश की है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news