TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

29-05-2026

टेस्ला चलेगी ओला के नक्शे कदम पर

  •  ओला इलेक्ट्रिक ने जब डायरेक्ट टू कस्टमर का मॉडल अपनाया तो डीलर ग्रुप ने जैसे मोर्चा ही खोल दिया। लेकिन अब टेस्ला भी भारत में अपने सेल्स वॉल्यूम को बढ़ाने के लिए डीटूसी मॉडल पर ही आगे बढऩे की तैयारी कर रही है। टेस्ला भारत में लॉन्गटर्म स्ट्रेटेजी के तहत डायरेक्ट बायर तक पहुंचने वाले डिस्ट्रीब्यूशन मॉडल पर जोर दे रही है, साथ ही सर्विस नेटवर्क, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और ब्रांड प्रजेंस को कदम दर कदम मजबूत कर रही है। टेस्ला इंडिया के कंट्री हेड शरद अग्रवाल के अनुसार कंपनी आक्रामक रिटेल नेटवर्क के बजाय पहले मजबूत इकोसिस्टम बनाने पर ध्यान दे रही है। हम भारत में अपने कारोबार और ब्रांड के लिए एक मजबूत आधार धीरे-धीरे तैयार कर रहे हैं। कंपनी ने हाल ही मॉडल वाई एल को लॉन्च किया है। 61.99 लाख रुपये की  प्राइस पर इसे खासतौर पर भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है। यह मॉडल कंपनी ने अभी अमेरिका में लॉन्च नहीं किया है। इसकी डिलीवरी 2026 की मौजूदा तिमाही में शुरू होने वाली है। टेस्ला भारत में अपने ग्लोबल डायरेक्ट टू कस्टमर यानी डीटूसी मॉडल को लागू कर रही है, जिससे कस्टमर तक पहुंचने के लिए पारंपरिक डीलरशिप सिस्टम की जरुरत नहीं होगी। बायर सीधे ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं और उन्हें सीधे घर तक डिलीवरी मिलती है। सितंबर 2025 से शुरू हुई डिलीवरी अब 21 राज्यों तक पहुंच चुकी है। अग्रवाल के अनुसार हम पारंपरिक डीलरशिप मॉडल का पालन नहीं करते। टेस्ला डायरेक्ट कस्टमर ब्रांड है। देश में कहीं से भी आप अपनी कार ऑर्डर कर सकते हैं और हम उसे आपके घर तक पहुंचाते हैं। जुलाई 2025 में भारत में एंट्री के बाद टेस्ला ने दिल्ली, मुंबई और गुरुग्राम में तीन एक्सपीरियंस सेंटर खोले हैं। इसके अलावा एनसीआर में सर्विस सेंटर और डिलीवरी हब भी स्थापित किए गए हैं। पुणे में एक बॉडी शॉप और सर्विस सुविधा भी शुरू की गई है। अगले दो-तीन महीने में कंपनी बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और अहमदाबाद में अपने सर्विस और बॉडी शॉप नेटवर्क का विस्तार करेगी। चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर टेस्ला की इंडिया स्ट्रेटेजी का अहम हिस्सा है, हालांकि कंपनी इसे संतुलित तरीके से विकसित कर रही है। अब तक पांच सुपरचार्जर स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं, जिनकी लोकेशन कस्टमर बिहेबियर को ध्यान में रखकर तय की गई है। अग्रवाल के अनुसार टेस्ला यूजर की लाइफस्टाइल के अनुसार चार्जिंग नेटवर्क बनाना चाहते हैं। चार्जर लगाने से पहले कंपनी बायर कहां रहते हैं, कहां ट्रेवल करते हैं, कहां ईटिंग आउट करते और कहां काम करते हैं की स्टडी करती है। आने वाले महीनों में टेस्ला दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, अहमदाबाद, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों को खासकर प्रमुख राजमार्गों के जरिए आपस में जोडऩे के प्लान पर काम कर रही है। कंपनी ने यह भी कहा कि अब वह 28 राज्यों में घरेलू चार्जिंग सुविधा स्थापित कर सकती है। अग्रवाल के अनुसार, हम चाहते हैं कि ग्राहक हर सुबह पूरी तरह चार्ज कार के साथ दिन की शुरुआत करें, जिससे रेंज की चिंता खत्म हो जाए। जुलाई 2025 में भारत में एंट्री के बाद से कंपनी के करीब  383 वेहीकल ही वाहन पोर्टल पर रजिस्टर हुए हैं।  कंपनी का नया मॉडल वाई एल लक्जरी ईवी सेगमेंट में मर्सिडीज बेंज ईक्यूएस और ईक्यूबी, ऑडी क्यू6 ई-ट्रॉन और बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 और आईएक्स3 जैसे मॉडलों के मुकाबले में पेश किया गया है। मॉडल वाई एल में थ्री-रो सीटिंग बीच में कैप्टन सीट्स दी गई हैं। इस 6-सीटर ईवी को इंडियन फैमिली के लिए पोजिशन किया गया है।

Share
टेस्ला चलेगी ओला के नक्शे कदम पर

 ओला इलेक्ट्रिक ने जब डायरेक्ट टू कस्टमर का मॉडल अपनाया तो डीलर ग्रुप ने जैसे मोर्चा ही खोल दिया। लेकिन अब टेस्ला भी भारत में अपने सेल्स वॉल्यूम को बढ़ाने के लिए डीटूसी मॉडल पर ही आगे बढऩे की तैयारी कर रही है। टेस्ला भारत में लॉन्गटर्म स्ट्रेटेजी के तहत डायरेक्ट बायर तक पहुंचने वाले डिस्ट्रीब्यूशन मॉडल पर जोर दे रही है, साथ ही सर्विस नेटवर्क, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और ब्रांड प्रजेंस को कदम दर कदम मजबूत कर रही है। टेस्ला इंडिया के कंट्री हेड शरद अग्रवाल के अनुसार कंपनी आक्रामक रिटेल नेटवर्क के बजाय पहले मजबूत इकोसिस्टम बनाने पर ध्यान दे रही है। हम भारत में अपने कारोबार और ब्रांड के लिए एक मजबूत आधार धीरे-धीरे तैयार कर रहे हैं। कंपनी ने हाल ही मॉडल वाई एल को लॉन्च किया है। 61.99 लाख रुपये की  प्राइस पर इसे खासतौर पर भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है। यह मॉडल कंपनी ने अभी अमेरिका में लॉन्च नहीं किया है। इसकी डिलीवरी 2026 की मौजूदा तिमाही में शुरू होने वाली है। टेस्ला भारत में अपने ग्लोबल डायरेक्ट टू कस्टमर यानी डीटूसी मॉडल को लागू कर रही है, जिससे कस्टमर तक पहुंचने के लिए पारंपरिक डीलरशिप सिस्टम की जरुरत नहीं होगी। बायर सीधे ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं और उन्हें सीधे घर तक डिलीवरी मिलती है। सितंबर 2025 से शुरू हुई डिलीवरी अब 21 राज्यों तक पहुंच चुकी है। अग्रवाल के अनुसार हम पारंपरिक डीलरशिप मॉडल का पालन नहीं करते। टेस्ला डायरेक्ट कस्टमर ब्रांड है। देश में कहीं से भी आप अपनी कार ऑर्डर कर सकते हैं और हम उसे आपके घर तक पहुंचाते हैं। जुलाई 2025 में भारत में एंट्री के बाद टेस्ला ने दिल्ली, मुंबई और गुरुग्राम में तीन एक्सपीरियंस सेंटर खोले हैं। इसके अलावा एनसीआर में सर्विस सेंटर और डिलीवरी हब भी स्थापित किए गए हैं। पुणे में एक बॉडी शॉप और सर्विस सुविधा भी शुरू की गई है। अगले दो-तीन महीने में कंपनी बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और अहमदाबाद में अपने सर्विस और बॉडी शॉप नेटवर्क का विस्तार करेगी। चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर टेस्ला की इंडिया स्ट्रेटेजी का अहम हिस्सा है, हालांकि कंपनी इसे संतुलित तरीके से विकसित कर रही है। अब तक पांच सुपरचार्जर स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं, जिनकी लोकेशन कस्टमर बिहेबियर को ध्यान में रखकर तय की गई है। अग्रवाल के अनुसार टेस्ला यूजर की लाइफस्टाइल के अनुसार चार्जिंग नेटवर्क बनाना चाहते हैं। चार्जर लगाने से पहले कंपनी बायर कहां रहते हैं, कहां ट्रेवल करते हैं, कहां ईटिंग आउट करते और कहां काम करते हैं की स्टडी करती है। आने वाले महीनों में टेस्ला दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, अहमदाबाद, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों को खासकर प्रमुख राजमार्गों के जरिए आपस में जोडऩे के प्लान पर काम कर रही है। कंपनी ने यह भी कहा कि अब वह 28 राज्यों में घरेलू चार्जिंग सुविधा स्थापित कर सकती है। अग्रवाल के अनुसार, हम चाहते हैं कि ग्राहक हर सुबह पूरी तरह चार्ज कार के साथ दिन की शुरुआत करें, जिससे रेंज की चिंता खत्म हो जाए। जुलाई 2025 में भारत में एंट्री के बाद से कंपनी के करीब  383 वेहीकल ही वाहन पोर्टल पर रजिस्टर हुए हैं।  कंपनी का नया मॉडल वाई एल लक्जरी ईवी सेगमेंट में मर्सिडीज बेंज ईक्यूएस और ईक्यूबी, ऑडी क्यू6 ई-ट्रॉन और बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 और आईएक्स3 जैसे मॉडलों के मुकाबले में पेश किया गया है। मॉडल वाई एल में थ्री-रो सीटिंग बीच में कैप्टन सीट्स दी गई हैं। इस 6-सीटर ईवी को इंडियन फैमिली के लिए पोजिशन किया गया है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news