TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

28-05-2026

होंडा को इंडिया में फिर दिखने लगी सिल्वरलाइन

  •  सिर्फ पांच साल पहले होंडा कार ने इंडिया ऑपरेशन्स को स्केलबैक कर दिया था। इंडिया में बिजनस पॉटेंशियल को थम्सडाउन कर ग्रेटर नोइडा प्लांट को ताला लगा दिया था। लेकिन ग्लोबल मार्केट्स में क्राइसिस के दौर से गुजर रही होंडा अब इंडिया पर डबल डाउन (दांव बढ़ाना) कर रही है क्योंकि अब जापानी दिग्गज को इंडिया लाइट एट द एंड ऑफ टनल जैसा दिखाई देने लगा है। कंपनी भारत को ग्लोबल स्ट्रेटेजिक हब के रूप में डवलप करने के प्लान पर काम कर रही है। पिछले सप्ताह ही होंडा ने अपने फ्लेगशिप मॉडल सिटी को अपग्रेड कर लॉन्च किया है। जल्दी ही •ाीआर-वी हाइब्रिड को भी लॉन्च करेगी। कंपनी का प्लान चालू वित्त वर्ष में छह नए मॉडल लॉन्च करने का है। कंपनी को उम्मीद है कि इस वर्ष उसकी सेल्स में डबल डिजिट ग्रोथ होगी। होंडा कार्स इंडिया के प्रेसिडेंट एंड सीईओ तकाशी नाकाजिमा के अनुसार भारत कंपनी के लिए दुनिया के तीन सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में शामिल है। नाकाजिमा कहते हैं कि कंपनी भारत में लॉन्ग-टर्म इंवेस्टमेंट और पोर्टफोलियो के प्लान पर काम कर रही है। वर्ष 2028 से कई नए स्ट्रेटेजिक मॉडल पेश किए जाएंगे, जिनमें एक बी-सेगमेंट एसयूवी (बी-एसयूवी) भी शामिल होगी। •ाीआर-वी ई:एचईवी को भारत में प्रीमियम स्पोर्ट्स हाइब्रिड एसयूवी के रूप में पोजिशन किया जाएगा। शुरुआत में इसे जापान से कम्प्लीटली बिल्ट यूनिट (सीबीयू) के रूप में इंपोर्ट किया जाएगा। •ाीआर-वी में 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन दिया गया है। होंडा कार्स इंडिया ने कहा है कि भारत में अपनी पहली मास-मार्केट इलेक्ट्रिक कार का निर्माण करेगी। इसे इंडिया के साथ ही ग्लोबल मार्केट के लिए तैयार किया जाएगा। मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक कार को जापान को एक्सपोर्ट करने का भी प्लान है। इस मेड इन इंडिया ईवी को चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के अनुसार यह वर्ष होंडा के लिए लैंडमार्क ईयर साबित होगा।  होंडा का प्लान 2030 तक इंडिया में 10 से अधिक नए मॉडल लॉन्च करने का है इसमें कॉम्पैक्ट और मिडसाइज सेगमेंट के मॉडल शामिल होंगे। नकाजिमा ने कहा कि कंपनी की स्ट्रेटेजी दो कैटेगरी 4 मीटर से कम लंबाई वाले और मिडसाइज सेगमेंट पर फोकस की है। हालांकि कंपनी ने स्पष्ट किया कि फिलहाल हैचबैक सेगमेंट में वापसी की योजना नहीं है। इसके बजाय उसका फोकस कॉम्पैक्ट एसयूवी, हाइब्रिड और ईवी पर रहेगा। होंडा के अनुसार भविष्य में कंपनी अपने पोर्टफोलियो में इंजन वाले, हाइब्रिड और बैटरी ईवी तक सभी पावरट्रेन वाले मॉडल शामिल करेगी। कंपनी का प्लान ईवी मॉडल को हाई लोकल कम्पोनेंट्स के साथ बनाने का है जिससे यह प्राइस कंपीटिटिव होगी। भारत के पीवी मार्केट में ईवी का शेयर करीब 4 परसेंट है। होंडा ने इंडिया, जापान और नॉर्थ अमेरिका को फ्यूचर स्ट्रेटेजी के लिए प्रमुख मार्केट्स के रूप में चुना है। होंडा कार्स इंडिया के सीनियर एक्जेक्टिव कुणाल बहल के अनुसार अपकमिंग ईवी मेड इन इंडिया, फॉर इंडिया एंड ग्लोबल मार्केट्स अप्रोच पर आधारित होगी। नाकाजिमा ने संकेत दिया कि यदि पॉलिसी सपोर्ट मिलता है तो कंपनी भविष्य में फ्लेक्स-फ्यूल वेहीकल भी पेश कर सकती है।

Share
होंडा को इंडिया में फिर दिखने लगी सिल्वरलाइन

 सिर्फ पांच साल पहले होंडा कार ने इंडिया ऑपरेशन्स को स्केलबैक कर दिया था। इंडिया में बिजनस पॉटेंशियल को थम्सडाउन कर ग्रेटर नोइडा प्लांट को ताला लगा दिया था। लेकिन ग्लोबल मार्केट्स में क्राइसिस के दौर से गुजर रही होंडा अब इंडिया पर डबल डाउन (दांव बढ़ाना) कर रही है क्योंकि अब जापानी दिग्गज को इंडिया लाइट एट द एंड ऑफ टनल जैसा दिखाई देने लगा है। कंपनी भारत को ग्लोबल स्ट्रेटेजिक हब के रूप में डवलप करने के प्लान पर काम कर रही है। पिछले सप्ताह ही होंडा ने अपने फ्लेगशिप मॉडल सिटी को अपग्रेड कर लॉन्च किया है। जल्दी ही •ाीआर-वी हाइब्रिड को भी लॉन्च करेगी। कंपनी का प्लान चालू वित्त वर्ष में छह नए मॉडल लॉन्च करने का है। कंपनी को उम्मीद है कि इस वर्ष उसकी सेल्स में डबल डिजिट ग्रोथ होगी। होंडा कार्स इंडिया के प्रेसिडेंट एंड सीईओ तकाशी नाकाजिमा के अनुसार भारत कंपनी के लिए दुनिया के तीन सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में शामिल है। नाकाजिमा कहते हैं कि कंपनी भारत में लॉन्ग-टर्म इंवेस्टमेंट और पोर्टफोलियो के प्लान पर काम कर रही है। वर्ष 2028 से कई नए स्ट्रेटेजिक मॉडल पेश किए जाएंगे, जिनमें एक बी-सेगमेंट एसयूवी (बी-एसयूवी) भी शामिल होगी। •ाीआर-वी ई:एचईवी को भारत में प्रीमियम स्पोर्ट्स हाइब्रिड एसयूवी के रूप में पोजिशन किया जाएगा। शुरुआत में इसे जापान से कम्प्लीटली बिल्ट यूनिट (सीबीयू) के रूप में इंपोर्ट किया जाएगा। •ाीआर-वी में 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन दिया गया है। होंडा कार्स इंडिया ने कहा है कि भारत में अपनी पहली मास-मार्केट इलेक्ट्रिक कार का निर्माण करेगी। इसे इंडिया के साथ ही ग्लोबल मार्केट के लिए तैयार किया जाएगा। मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक कार को जापान को एक्सपोर्ट करने का भी प्लान है। इस मेड इन इंडिया ईवी को चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के अनुसार यह वर्ष होंडा के लिए लैंडमार्क ईयर साबित होगा।  होंडा का प्लान 2030 तक इंडिया में 10 से अधिक नए मॉडल लॉन्च करने का है इसमें कॉम्पैक्ट और मिडसाइज सेगमेंट के मॉडल शामिल होंगे। नकाजिमा ने कहा कि कंपनी की स्ट्रेटेजी दो कैटेगरी 4 मीटर से कम लंबाई वाले और मिडसाइज सेगमेंट पर फोकस की है। हालांकि कंपनी ने स्पष्ट किया कि फिलहाल हैचबैक सेगमेंट में वापसी की योजना नहीं है। इसके बजाय उसका फोकस कॉम्पैक्ट एसयूवी, हाइब्रिड और ईवी पर रहेगा। होंडा के अनुसार भविष्य में कंपनी अपने पोर्टफोलियो में इंजन वाले, हाइब्रिड और बैटरी ईवी तक सभी पावरट्रेन वाले मॉडल शामिल करेगी। कंपनी का प्लान ईवी मॉडल को हाई लोकल कम्पोनेंट्स के साथ बनाने का है जिससे यह प्राइस कंपीटिटिव होगी। भारत के पीवी मार्केट में ईवी का शेयर करीब 4 परसेंट है। होंडा ने इंडिया, जापान और नॉर्थ अमेरिका को फ्यूचर स्ट्रेटेजी के लिए प्रमुख मार्केट्स के रूप में चुना है। होंडा कार्स इंडिया के सीनियर एक्जेक्टिव कुणाल बहल के अनुसार अपकमिंग ईवी मेड इन इंडिया, फॉर इंडिया एंड ग्लोबल मार्केट्स अप्रोच पर आधारित होगी। नाकाजिमा ने संकेत दिया कि यदि पॉलिसी सपोर्ट मिलता है तो कंपनी भविष्य में फ्लेक्स-फ्यूल वेहीकल भी पेश कर सकती है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news