अहमदाबाद बेस्ड बाहेती रिसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अक्टूबर-मार्च 2026 दूसरी छमाही व फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में बाहेती रिसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज ने अब तक की सर्वाधिक रेवेन्यू व सर्वाधिक नेट प्रॉफिट रिपोर्ट किए हैं। अक्टूबर-मार्च 2026 छमाही में कंपनी की रेवेन्यू 53.55 फीसदी बढक़र 267 करोड़ रुपए के मुकाबले 410 करोड़ रुपए हो गई। इस अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 63.63 फीसदी बढक़र 18 करोड़ रुपए दर्ज किया गया, जो पिछली समान अवधि में 11 करोड़ रुपए था। फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में कंपनी की रेवेन्यू 38 फीसदी बढक़र 725 करोड़ रुपए दर्ज की गई, जो पिछली समान अवधि में 524 करोड़ रुपए थी। कंपनी का नेट प्रॉफिट 285 फीसदी बढक़र 7 करोड़ रुपए के मुकाबले 27 करोड़ रुपए हो गया। इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 41 करोड़ रुपए के मुकाबले बढक़र 61 करोड़ रुपए दर्ज किया गया। कंपनी का शेयर गुरुवार को एनएसई इमर्ज प्लेटफॉर्म पर 2.30 फीसदी बढ़त के साथ 599 रुपए पर बंद हुआ। बाहेती रिसाइक्लिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर बालकिशन शाह के अनुसार पिछले कुछ समय से कंपनी एक्सपेंशन मोड पर चल रही है, जिसका सीधा लाभ कंपनी की फाइनेंशियल ग्रोथ के रूप में मिल रहा है। कंपनी ने नए ऑटोमोटिव सेगमेंट में नए कस्टमर जोड़े हैं। कंपनी ने अप्रैल 2026 से टू-व्हीलर कंपनी बजाज, टीवीएस व रॉयल एनफील्ड आदि ओईएम को एल्युमीनियम एलॉय की सप्लाई शुरू की है। वर्ष 2026-27 में कंपनी का प्रोडक्शन यूटिलाइजेशन 75 फीसदी तक पहुंच जाएगा। वित्तीय वर्ष 2027 में कंपनी एल्युमीनियम वायर रॉड यूनिट स्थापित करने के लिए 20 से 25 करोड़ रुपए का निवेश करने की कार्य योजना बना रही है।