बायोडीजल बनाने वाली प्रमुख कंपनी वड़ोदरा बेस्ड कोटयार्क इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने जनवरी-मार्च 2026 क्वार्टर के साथ वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की है, जिसमें कंपनी का सॉलिड फाइनेंशियल परफॉर्मेंस दर्ज किया गया है। मार्च 2026 क्वार्टर में कंपनी की रेवेन्यू 220 फीसदी बढक़र 63.66 करोड़ रुपए दर्ज की गई, जो मार्च 2025 क्वार्टर में 19.86 करोड़ रुपए थी। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 521 फीसदी बढक़र 1.51 करोड़ रुपए के मुकाबले 9.38 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 5.61 करोड़ रुपए के मुकाबले बढक़र 19.15 करोड़ रुपए हो गया, जबकि कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 28.25 फीसदी से बढक़र 30.08 फीसदी हो गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कंपनी की रेवेन्यू 9.37 फीसदी बढक़र 288 करोड़ के मुकाबले 315 करोड़ रुपए दर्ज की गई। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 36 फीसदी बढक़र 19 करोड़ रुपए दर्ज किया गया, जो पिछली समान अवधि में 14 करोड़ रुपए था। इस अवधि में कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 42 करोड़ रुपए से बढक़र 48 करोड़ रुपए हो गया। हालांकि इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन स्टेबल रहा।