भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश अनुसार भाजपा शहर जिलाध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी घोषित की है, जिसमें जोधपुर के युवा उद्यमी व वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्रेश राज लोढ़ा को सह कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है। लोढ़ा पूर्व शास्त्री नगर मंडल उपाध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष के साथ बूथ मंत्री भी रह चुके हैं। लोढ़ा दो बार पूर्व जिला मंत्री भाजपा युवा मोर्चा जोधपुर शहर में भी रहे हैं।