जेन जी में भाप उड़ते कॉफी मग से ज्यादा आइस्ड लाटे, कोल्ड बू्र और कोल्ड कॉफी का के्रज ज्यादा देखा जा रहा है। पहले लोग ओकेजनली इनका सेवन करते थे लेकिन युवाओं में तो यह दैनिक रूप से प्रचलित है। इसने बेवेरेज मेकर्स नेस्ले इन्डिया, एचयूएल, टाटा स्टारबक्स, डीटूसी ब्राण्ड जैसे स्लीपी आउल को इस कैटेगरी में आगे बढऩे का अवसर दिया है। देश का बेवेरेजेज मार्केट तेजी से डवलप हो रहा है। नेस्ले इन्डिया के अनुसार कोल्ड कॉफी गत 18 माह में तेजी से विस्तार लेनी वाली श्रेणी रही है। रैडी-टू-ड्रिंक कैटेगरी डबल डिजिट ग्रोथ पर है। इसके अलावा रैडी-टू-ड्रिंक ऑफरिंग्स में कम्पनी फॉर्मेट्स को विस्तार दे रही है। आईस्ड रोस्ट, फ्रापे जैसे नये वेरियंट्स आ रहे हैं। नेस्ले इन्डिया के एक अधिकारी ने कहा कि कोल्ड कॉफी तेजी से आगे बढऩे वाली श्रेणी बन रही है और इसमें काफी सम्भावनाएं हैं। दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनीलीवर रेडी-टू-ड्रिंक पोर्टफोलियो को विस्तार दे रही है। बू्र के तहत यह विस्तार किया जा रहा है। कम्पनी के एक अधिकारी के अनुसार जेन जेड में कोल्ड कॉफी के प्रति के्रज देखा जा रहा है। वे कोल्ड कॉफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। हॉट कॉफी के बजाय कोल्ड कॉफी से उनका लगाव ज्यादा देखा जा रहा है। इस ग्रोथ में क्विक कॉमर्स का भी बड़ा योगदान है। घर पर ही होम डिलीवरी आसानी से हो जा रही है। यह भी श्रेणी को आगे बढ़ा रही है। टाटा स्टारबक्स ने भी कोल्ड बू्र, आइस्ड लाटे की डिमांड में बढ़ोतरी की बात कही है। ऐसा नहीं है कि गर्मियों में ही यह सेगमेंट डिमांड प्रदर्शित कर रहा है, बल्कि सर्दियों में भी कोल्ड कॉफी का के्रज है। टाटा स्टारबक्स के सूत्रों के अनुसार ऑर्डर्स में टीयर टू शहरों को ऑर्डर शेयर ज्यादा है। इससे यह पता चलता है कि मैट्रो शहरों से आगे कोल्ड कॉफी का के्रज जा चुका है। इस सेगमेंट प्रवेश करने वाली स्टार्टअप्स के अनुसार भी कोल्ड कॉफी अब सीजनल टैग से आगे बढ़ गई है। स्लीपी आउल जो कि उनके ओवरऑल सेल्स में रेडी-टू -ड्रंक बिजनेस से करीब तीस प्रतिशत योगदान ले रही है को आगे बेहतर बिजनेस की उम्मीद है। जेप्टो के अनुसार वियतनामी कॉफी टॉप कैफे प्रोडक्ट है और इस पर सीजन का कोई असर नहीं है। फ्लिपकार्ट मिनट्स पर कोल्ड कॉफी कन्जम्पशन जनवरी-मार्च के बीच दो गुना हो गया। मई में करीब पांच गुना बढ़ गया। शुगर फ्री कोल्ड कॉफी की डिमांड करीब आठ गुना बढ़ गई। हेजलनट और चॉकलेट वेरियंट्स ने पांच गुना ग्रोथ को अनफोल्ड किया है। इससे यह साफ है कि कम्पनियां भी यूथ अपील को बेहतर समझ रही है और ऐसे वेरियंट्स को आगे बढ़ा रही है।