जयपुर बेस्ड शाह स्क्रीन हाउस की ओर से जयपुर के झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में आयोजित तीन दिवसीय जयपुर कलिनरी एक्सपो-2026 का शुभारंभ बुधवार को हुआ। 12 जून तक आयोजित होने वाले इस बी2बी एक्सपो में राजस्थान समेत देश-विदेश से 60 से अधिक एग्जीबिटर्स अपने लेटेस्ट 3000 से अधिक फूड प्रोडक्ट्स का प्रदर्शन कर रहे हैं। शाह स्क्रीन हाउस के प्रमुख योगेश खंडेलवाल ने बताया कि इस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य फूड प्रोडक्ट्स से लेकर बेकरी प्रोडक्ट्स, इंपोर्टेड ग्रॉसरी, ड्रिंक एंड जूसेज व सभी प्रकार का फूड सॉल्युशन प्रोडक्ट्स का डिस्प्ले किया गया है। एक ही छत के नीचे होटल, रेस्तरां, कैटरिंग, फूड व जूसेज की करीब 3000 से अधिक फूड प्रोडक्ट्स का डिस्प्ले किया गया है, जिसको इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। शाह के मुताबिक ऐसे कलिनरी एक्सपो न केवल व्यावसायिक अवसर पैदा करते हैं, बल्कि इंडियन व्यंजनों को ग्लोबल पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लाइव कुकिंग डेमो से लेकर लेटेस्ट फूड प्रोडक्ट्स की विस्तृत रेंज इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। फूड इंडस्ट्री में बढ़ता कंपीटिशन और बदलती कंज्यूमर च्वॉइस के बीच जयपुर कलिनरी एक्सपो इनोवेशन, ज्ञान-साझाकरण और व्यावसायिक सहयोग का महत्वपूर्ण मंच बनकर उभर रहा है। यह एक्सपो 12 जून तक सुबह 11 से शाम 7 बजे तक चलेगा, जिसमें राजस्थान समेत देशभर से हजारों बायर्स, मैन्युफैक्चरर्स और फूड इंडस्ट्री से जुड़े प्रतिनिधियों के पहुंचने की संभावना है।