TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

05-06-2026

अब ट्रेनों में किचन की सफाई चैक करेगा AI सिस्टम

  •  रेलगाडिय़ों में पैंट्री की साफ-सफाई एक बड़ा हाइजीन इशू रहा है। इस विषय पर रेलवे को उपेक्षा का सामना भी करना पड़ता है और लोगों की नाराजगी भी झेलनी पड़ती है। आये दिन यह शिकायतें मिलती हैं। अब इन्डियन रेलवे केटरिंग एंड ट्यूरिज्म कॉर्पोरेशन(आईआरसीटीसी) एआई बेस्ड कैमरा सर्वीलांस लगायेगा। देशभर में करीब 800 किचन में इन कैमरों को लगाया जायेगा ताकि किचन में हाइजीन पर नजर रखी जा सके। कम्पनी के एक अधिकारी ने कहा कि आईआरसीटीसी दिल्ली मुख्यालय में एक वार रूम बनाया गया है और इसमें एआई सैटअप लगाया जायेगा। इस सिस्टम से 24/7 किचन मॉनिटरिंग की जा सकेगी। चार से अधिक लोगों की टीम शिफ्ट में काम करेगी। रेलगाडिय़ों में अनहाइजीनिक फूड के लिये सबसे ज्यादा जिम्मेदार नौ तरह की गलतियों पर नजर रहेगी। इनमें बालों पर कैप पहनना, कीड़े, कॉकरोच डिटेक्शन, पारदर्शी दस्ताने पहनना, झाडू-पौंछा आदि शामिल हैं। अनेक बार यात्रियों की ओर से यह शिकायत आती है कि रेलगाडिय़ों का आधुनिकरण हो रहा है, वंदे भारत जैसी ट्रेन लांच की जा रही हैं, रेलवे स्टेशनों को प्रीमियम श्रेणी का बनाया जा रहा है लेकिन ऑन-बोर्ड मील्स में हाइजीन का इशू सुधर नहीं रहा है। ट्रेन की पैंट्री में चूहे, कॉकरोच, कीड़ों का सम्राज्य है, इसके अलावा गंदगी में खाना पकाया जाता है। ऐसे में एआई सिस्टम की मदद से स्पीड के साथ जिम्मेदारी को पकड़ा जायेगा और सर्विस फेलियर में चूक का निराकरण किया जायेगा। 

Share
अब ट्रेनों में किचन की सफाई चैक करेगा AI सिस्टम

 रेलगाडिय़ों में पैंट्री की साफ-सफाई एक बड़ा हाइजीन इशू रहा है। इस विषय पर रेलवे को उपेक्षा का सामना भी करना पड़ता है और लोगों की नाराजगी भी झेलनी पड़ती है। आये दिन यह शिकायतें मिलती हैं। अब इन्डियन रेलवे केटरिंग एंड ट्यूरिज्म कॉर्पोरेशन(आईआरसीटीसी) एआई बेस्ड कैमरा सर्वीलांस लगायेगा। देशभर में करीब 800 किचन में इन कैमरों को लगाया जायेगा ताकि किचन में हाइजीन पर नजर रखी जा सके। कम्पनी के एक अधिकारी ने कहा कि आईआरसीटीसी दिल्ली मुख्यालय में एक वार रूम बनाया गया है और इसमें एआई सैटअप लगाया जायेगा। इस सिस्टम से 24/7 किचन मॉनिटरिंग की जा सकेगी। चार से अधिक लोगों की टीम शिफ्ट में काम करेगी। रेलगाडिय़ों में अनहाइजीनिक फूड के लिये सबसे ज्यादा जिम्मेदार नौ तरह की गलतियों पर नजर रहेगी। इनमें बालों पर कैप पहनना, कीड़े, कॉकरोच डिटेक्शन, पारदर्शी दस्ताने पहनना, झाडू-पौंछा आदि शामिल हैं। अनेक बार यात्रियों की ओर से यह शिकायत आती है कि रेलगाडिय़ों का आधुनिकरण हो रहा है, वंदे भारत जैसी ट्रेन लांच की जा रही हैं, रेलवे स्टेशनों को प्रीमियम श्रेणी का बनाया जा रहा है लेकिन ऑन-बोर्ड मील्स में हाइजीन का इशू सुधर नहीं रहा है। ट्रेन की पैंट्री में चूहे, कॉकरोच, कीड़ों का सम्राज्य है, इसके अलावा गंदगी में खाना पकाया जाता है। ऐसे में एआई सिस्टम की मदद से स्पीड के साथ जिम्मेदारी को पकड़ा जायेगा और सर्विस फेलियर में चूक का निराकरण किया जायेगा। 


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news