ई - पेपर Subscribe Now!
ePaper Subscribe Now!
Download Android Mobile App
Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi
11-06-2026
सप्लाई कमजोर होने से हाल ही में सरसों खल के भाव 450 रुपए प्रति कुंतल बढ़ गए। भविष्य में इसमें ज़्यादा तेजी की संभावना नहीं है। पशु आहार वालों की मांग बढऩे एवं आपूर्ति कमजोर होने से एक माह के दौरान सरसों खल के भाव निचले स्तर से 350 रुपए बढक़र 3400/3700 रुपए प्रति क्विंटलहो गए। उक्त अवधि के दौरान बिकवाली कमजोर होने से सरसों की कीमतों में 400 रुपए बढक़र 7800/7850 रुपए प्रति कुंतल हो गए। बिकवाली कमजोर होने से हापुर मंडी में इसके भाव इसी अनुपात में बढक़र 3500/3600 रूपये प्रति कुंतल हो गए। राजस्थान की मंडियों में भी बिकवाली घटने सरसों खल के भाव इसी अनुपात मे बढक़र 3150/3300 रुपए प्रति कुंतल हो गए। उक्त अवधि के दौरान बिनौला खल की कीमतों में तेजी का रुख जारी रहा। मेरठ मंडी सरसों खल के भाव 3450/3550 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। बिकवाली कमजोर होने से चना छिलका के भाव 3000/3050 रुपए प्रति कुंतल बोले गए। वर्तमान हालात को देखते हुए आने वाले दिनों में सरसों खल की कीमतों में अभी और ज्यादा तेजी की संभावना कम है। बाजार 150/200 रुपए के तेजी मंडी के बीच में घूमता रह सकता है।
जैसा कि हम जानते हैं कि कोई व्यक्ति जब करवट बदलता है तो मात्र उसकी दिशा बदलती है पर जब समय बदलता है तो वह उसकी दशा को कुछ इस तरह बदल सकता है जिसको समझना...
जो कर्मठ नहीं है, जिसे आत्मबोध नहीं है, जो अपने धर्म से विमुख है, धन का सदुपयोग नहीं करता व उसे धर्म के कार्य में भी नहीं लगाता, धन का अनावश्यक संचय करता है,...
विकास के नये दौर को हम जिस तरह Labour v/s Leisure (परिश्रम के स्थान पर आराम) इकोनॉमी और उससे पैदा होने वाली बेरोजगारी बढ़ाने वाली समाज व्यवस्था के नाम से...
जब कोई देश Global Capitalist System की व्यवस्था को अपना लेता है तो वहां पूंजी प्रधान ऐसे अनेक घटनाक्रम घटित होते चले जाते हैं जो दिखने में व्यक्ति की सफलता......
जब कोई देश Creative के स्थान पर Distributive Capitalism या जो रुपैया जमा है उसे ही नहीं वरन अप्रत्याशित उधार लेकर विकास करने की प्रक्रिया को अपनाते हुए गति......