ई - पेपर Subscribe Now!
ePaper Subscribe Now!
Download Android Mobile App
Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi
08-06-2026
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुलियन में गिरावट का रुख होने के एवं मुनाफा वसूली के कारण सप्ताह के दौरान सर्राफा बाजार में सोने के भाव 4300 रुपए प्रति 10 ग्राम तथा चांदी के भाव 17000 रुपए प्रति किलो लुढक़ गए । अमेरिका द्वारा ईरान पर हमला किए जाने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेशकों की लिवाली घटने एवं मुनाफा वसूली से सोने के भाव 4540 से घटकर 4330 डॉलर प्रति औंस रहगया। विदेशो में आई गिरावट कारण सोना 4300रूपये घटकर किलो बार 156400 रुपए तथा स्टैंडर्ड 157200रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। 8 ग्राम वाली गिन्नी के भाव भी मांग के अभाव में 121000 से घटकर 118000 रुपए रह गए। विदेशों में चांदी के भाव 7535 से घटकर 6790 सेंट प्रति औंस रह गई, विदेशों में गिरावट के कारण चांदी हाजि़र 17000 रुपए घटकर 255000 रुपए प्रति किलो रह गई। सटोरिया लिवाली के अभाव में चांदी वायदा जुलाई 267000 से लुढक़ कर 248200 रुपए प्रति किलो रह गया। चांदी सिक्के के भाव 200 रुपए से घटकर 2800/2900 रुपए प्रति नग रह गया। विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर की तुलना में रुपया 95.73से सुधर कर 95.04 रुपए हो गया। अमेरिका ईरान संघर्ष शुरू होने के बाद से सोने और चांदी की कीमतों में क्रमश: 17' और 18प्रति शत से अधिक की गिरावट आ चुकी है। अमेरिका के मजबूत रोजगार आंकड़ों के कारण अमेरिकी डॉलर सूचकांक में भी उछाल आने से सोने चांदी की कीमतें दबाव बना रहा।
जैसा कि हम जानते हैं कि कोई व्यक्ति जब करवट बदलता है तो मात्र उसकी दिशा बदलती है पर जब समय बदलता है तो वह उसकी दशा को कुछ इस तरह बदल सकता है जिसको समझना...
जो कर्मठ नहीं है, जिसे आत्मबोध नहीं है, जो अपने धर्म से विमुख है, धन का सदुपयोग नहीं करता व उसे धर्म के कार्य में भी नहीं लगाता, धन का अनावश्यक संचय करता है,...
विकास के नये दौर को हम जिस तरह Labour v/s Leisure (परिश्रम के स्थान पर आराम) इकोनॉमी और उससे पैदा होने वाली बेरोजगारी बढ़ाने वाली समाज व्यवस्था के नाम से...
जब कोई देश Global Capitalist System की व्यवस्था को अपना लेता है तो वहां पूंजी प्रधान ऐसे अनेक घटनाक्रम घटित होते चले जाते हैं जो दिखने में व्यक्ति की सफलता......
जब कोई देश Creative के स्थान पर Distributive Capitalism या जो रुपैया जमा है उसे ही नहीं वरन अप्रत्याशित उधार लेकर विकास करने की प्रक्रिया को अपनाते हुए गति......