अंर्तराष्ट्रीय बाजार में बुलियन की कीमतों में तेजी का रुख होने आने के कारण गत् सप्ताह के दौरान सराफा बाजार में सोने 3400रुपए प्रति 10 ग्राम तथा चांदी के भाव 2100 रुपए प्रति किलो बढ़ गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेशकों लिवाली बढऩे ने केकारण सोने के भाव 3200से बढक़र 3358 डॉलर डॉलर प्रति औस हो गया। विदेशो में आई तेजी एवं बिकवाली घटने के कारण सोना 3400 रुपए बढक़र किलोबार 98900 रूपए तथा स्टैंडर्ड के भाव 99400 रूपये प्रति 10 ग्राम हो गया। बिकवाली कमजोर होने से 8 ग्राम वाली गिन्नी के भाव 73600रूपए पर टिके रहे। संयुक्त राज्य अमेरिका एवं यूरोपीय देशों के बांड नीलामी के खराब प्रदर्शन के चलते निवेशकों की लिवाली बुलियन मार्केट में बढ़ गई। विदेशो में चांदी के भाव 3230 से बढक़र 3350 सेंट प्रति औंस हो गए। विदेशों में आई तेजी एवं औद्योगिक मांग निकलने से चांदी हाजिर 2100 रुपए बढक़र 100600 रुपए प्रति किलो हो गई। सटोरिया लिवाली से चांदी वायदा 95500 से बढ़ कर 98000 रूपए प्रति किलो हो गया। बिकवाली कमजोर होने से चांदी सिक्के के भाव 1385/1395 से बढक़र 1400/1410 रुपए प्रति नग हो गए। हालांकि उक्त अवधि के दौरान विदेशी मुद्रा बाजार डॉलर की तुलना में रुपया 85.60 से सुधरकर 85.20 रुपए हो गया।