TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

14-05-2026

चीनी-शक्कर में तेजी जारी, खांड-सारी मजबूत

  •  आवक कमजोर होने से गत सप्ताह के दौरान स्थानीय बाजार में  चीनी-शक्कर के भाव 50/100 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ गए। बिकवाली घटना से खांडसारी की कीमतों में स्थिरता रही।  खपत का सीजन होनेके कारण मांग बढऩे तथा मिलो द्वारा भाव बढ़ाकर सेल दिए जाने  से मिल डिलीवरी चीनी  25/50 रुपए रुपए बढक़र 4005/4230 तथा हाजिर में इसके भाव 4400/4525 रुपए प्रति कुंतल हो गए। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सटोरिया लिवाली घटने  से लंदन चीनी वायदा अगस्त 446.50 से घटकर 432 डॉलर प्रति टन रह गया। पश्चिमी  यूपी की मंडियों से आवक कमज़ोर होन के कारण बिकवाली घटने से शक्कर 100 रूपये बढक़र पेड़ी 5200/5300 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। बिकवाली कमज़ोर होने से चाकू 4750/4850 रुपए तथा ढैया के भाव 5000/5100 रुपए प्रति प्रति कुंतल पर मजबूत रहे। आपूर्ति कमजोर होने से खांडसारी के भाव 5400/5500रुपए प्रति कुंतल पर टिकी रही। आवक घटने के कारण बिकवाली कमजोर होने एवं चलानी वालों की मांग से मुजफ्फरनगर  में गुड़ चाकू 1840/1850 रूपये, तथा खुरपा 1640/1650 रूपये प्रति 40 किलों हो गए।

Share
चीनी-शक्कर में तेजी जारी, खांड-सारी मजबूत

 आवक कमजोर होने से गत सप्ताह के दौरान स्थानीय बाजार में  चीनी-शक्कर के भाव 50/100 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ गए। बिकवाली घटना से खांडसारी की कीमतों में स्थिरता रही।  खपत का सीजन होनेके कारण मांग बढऩे तथा मिलो द्वारा भाव बढ़ाकर सेल दिए जाने  से मिल डिलीवरी चीनी  25/50 रुपए रुपए बढक़र 4005/4230 तथा हाजिर में इसके भाव 4400/4525 रुपए प्रति कुंतल हो गए। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सटोरिया लिवाली घटने  से लंदन चीनी वायदा अगस्त 446.50 से घटकर 432 डॉलर प्रति टन रह गया। पश्चिमी  यूपी की मंडियों से आवक कमज़ोर होन के कारण बिकवाली घटने से शक्कर 100 रूपये बढक़र पेड़ी 5200/5300 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। बिकवाली कमज़ोर होने से चाकू 4750/4850 रुपए तथा ढैया के भाव 5000/5100 रुपए प्रति प्रति कुंतल पर मजबूत रहे। आपूर्ति कमजोर होने से खांडसारी के भाव 5400/5500रुपए प्रति कुंतल पर टिकी रही। आवक घटने के कारण बिकवाली कमजोर होने एवं चलानी वालों की मांग से मुजफ्फरनगर  में गुड़ चाकू 1840/1850 रूपये, तथा खुरपा 1640/1650 रूपये प्रति 40 किलों हो गए।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news