TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

07-04-2026

श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा ने हितेश भंडिया को किया सम्मानित

  •  जैन समाज की अग्रणी संस्था श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा द्वारा एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में समाजसेवी हितेश भंाडिया को रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कराने और समाज सेवा में सदैव अग्रणी रहने के लिये ‘जैन इंस्पिरेशनल युवा अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे, सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री राधा मोहन अग्रवाल एवं तरुण चुग उपस्थित थे। जैन संत मुनि प्रजा सागर जी महाराज का सानिध्य भी कार्यक्रम को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मुनि ने अपने आर्शीवचन में समाज को सम्बोधित करते हुए कहा कि जैन समाज को जनगणना के प्रति अधिक जागरुकता लानी है एवं इस दिशा में सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने हितेश भांडिया द्वारा रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों में सक्रिय भूमिका की प्रशांसा की। हितेश भांडिया ने इस अवसर पर कहा कि यह गौरवपूर्ण अवार्ड उन्हें भविष्य में और अधिक सेवा कार्य करने के लिये पे्ररित करेगा।

Share
श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा ने हितेश भंडिया को किया सम्मानित

 जैन समाज की अग्रणी संस्था श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा द्वारा एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में समाजसेवी हितेश भंाडिया को रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कराने और समाज सेवा में सदैव अग्रणी रहने के लिये ‘जैन इंस्पिरेशनल युवा अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे, सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री राधा मोहन अग्रवाल एवं तरुण चुग उपस्थित थे। जैन संत मुनि प्रजा सागर जी महाराज का सानिध्य भी कार्यक्रम को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मुनि ने अपने आर्शीवचन में समाज को सम्बोधित करते हुए कहा कि जैन समाज को जनगणना के प्रति अधिक जागरुकता लानी है एवं इस दिशा में सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने हितेश भांडिया द्वारा रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों में सक्रिय भूमिका की प्रशांसा की। हितेश भांडिया ने इस अवसर पर कहा कि यह गौरवपूर्ण अवार्ड उन्हें भविष्य में और अधिक सेवा कार्य करने के लिये पे्ररित करेगा।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news