TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

25-05-2026

अगोडा और ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉम्र्स के कैंसलेशन चार्ज की होगी जांच

  •  केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि उन्होंने उपभोक्ता मामलों के विभाग और केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) को अगोडा और अन्य ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स द्वारा उपभोक्ताओं से कथित तौर पर वसूले जा रहे ज्यादा कैंसलेशन शुल्क की जांच करने के निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट में मंत्री ने कहा कि जांच में यह देखा जाएगा कि क्या ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म एयरलाइंस द्वारा लिए जाने वाले शुल्क से ज्यादा कैंसलेशन फीस वसूल रहे हैं या फिर बुकिंग के समय उपभोक्ताओं को सही जानकारी नहीं दी जा रही है। जोशी ने कहा कि देश में काम कर रहे अन्य ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स की कार्यप्रणाली की भी जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने उपभोक्ता मामलों के विभाग और सीसीपीए को यह जांच करने के निर्देश दिए हैं कि क्या ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म उपभोक्ताओं से एयरलाइंस द्वारा लिए जाने वाले शुल्क या बुकिंग के समय बताई गई राशि से अधिक कैंसलेशन चार्ज वसूल रहे हैं। मंत्री ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां पारदर्शिता और उपभोक्ताओं के भरोसे को कमजोर करती हैं। यदि जांच में यह उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन या अनुचित व्यापारिक गतिविधि पाई जाती है, तो इसे उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत अनुचित व्यापार व्यवहार माना जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि सीसीपीए उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और उनके साथ निष्पक्ष व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेगी, जिसमें जरूरत पडऩे पर सामूहिक कार्रवाई (क्लास एक्शन) भी शामिल होगी। यह मामला तब सामने आया जब भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के राष्ट्रीय सचिव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ऑनलाइन ट्रैवल बुकिंग प्लेटफॉर्म और एयरलाइन द्वारा लिए गए कैंसलेशन शुल्क में भारी अंतर को लेकर सवाल उठाए। अपने पोस्ट में बीजेवाईएम नेता ने दावा किया कि उन्होंने अकासा एयर की टिकट अगोडा के जरिए बुक की थी और गलती से मुंबई की जगह नवी मुंबई चुन लिया था। पोस्ट के अनुसार, टिकट कैंसिल करने पर अगोडा ने 4,764 रुपए कैंसलेशन शुल्क दिखाया और केवल 1,571 रुपए रिफंड बताई। वहीं, जब उन्होंने सीधे आकासा एयर की वेबसाइट पर जांच की तो वहां सिर्फ 299 रुपए कटौती और 6,076 रुपए रिफंड दिखाया गया। बीजेवाईएम नेता ने दावा किया कि अकासा एयर के कस्टमर केयर ने भी पुष्टि की कि एयरलाइन का कैंसलेशन चार्ज केवल 299 रुपए है और रिफंड अगोडा के जरिए ही प्रोसेस किया जाएगा क्योंकि टिकट उसी प्लेटफॉर्म से बुक की गई थी। उन्होंने इस अंतर पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि प्लेटफॉर्म एयरलाइन के वास्तविक कैंसलेशन शुल्क से करीब 15 गुना ज्यादा रकम वसूल रहा है और बुकिंग पार्टनर्स से अधिक पारदर्शिता की मांग की।

Share
अगोडा और ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉम्र्स के कैंसलेशन चार्ज की होगी जांच

 केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि उन्होंने उपभोक्ता मामलों के विभाग और केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) को अगोडा और अन्य ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स द्वारा उपभोक्ताओं से कथित तौर पर वसूले जा रहे ज्यादा कैंसलेशन शुल्क की जांच करने के निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट में मंत्री ने कहा कि जांच में यह देखा जाएगा कि क्या ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म एयरलाइंस द्वारा लिए जाने वाले शुल्क से ज्यादा कैंसलेशन फीस वसूल रहे हैं या फिर बुकिंग के समय उपभोक्ताओं को सही जानकारी नहीं दी जा रही है। जोशी ने कहा कि देश में काम कर रहे अन्य ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स की कार्यप्रणाली की भी जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने उपभोक्ता मामलों के विभाग और सीसीपीए को यह जांच करने के निर्देश दिए हैं कि क्या ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म उपभोक्ताओं से एयरलाइंस द्वारा लिए जाने वाले शुल्क या बुकिंग के समय बताई गई राशि से अधिक कैंसलेशन चार्ज वसूल रहे हैं। मंत्री ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां पारदर्शिता और उपभोक्ताओं के भरोसे को कमजोर करती हैं। यदि जांच में यह उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन या अनुचित व्यापारिक गतिविधि पाई जाती है, तो इसे उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत अनुचित व्यापार व्यवहार माना जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि सीसीपीए उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और उनके साथ निष्पक्ष व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेगी, जिसमें जरूरत पडऩे पर सामूहिक कार्रवाई (क्लास एक्शन) भी शामिल होगी। यह मामला तब सामने आया जब भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के राष्ट्रीय सचिव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ऑनलाइन ट्रैवल बुकिंग प्लेटफॉर्म और एयरलाइन द्वारा लिए गए कैंसलेशन शुल्क में भारी अंतर को लेकर सवाल उठाए। अपने पोस्ट में बीजेवाईएम नेता ने दावा किया कि उन्होंने अकासा एयर की टिकट अगोडा के जरिए बुक की थी और गलती से मुंबई की जगह नवी मुंबई चुन लिया था। पोस्ट के अनुसार, टिकट कैंसिल करने पर अगोडा ने 4,764 रुपए कैंसलेशन शुल्क दिखाया और केवल 1,571 रुपए रिफंड बताई। वहीं, जब उन्होंने सीधे आकासा एयर की वेबसाइट पर जांच की तो वहां सिर्फ 299 रुपए कटौती और 6,076 रुपए रिफंड दिखाया गया। बीजेवाईएम नेता ने दावा किया कि अकासा एयर के कस्टमर केयर ने भी पुष्टि की कि एयरलाइन का कैंसलेशन चार्ज केवल 299 रुपए है और रिफंड अगोडा के जरिए ही प्रोसेस किया जाएगा क्योंकि टिकट उसी प्लेटफॉर्म से बुक की गई थी। उन्होंने इस अंतर पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि प्लेटफॉर्म एयरलाइन के वास्तविक कैंसलेशन शुल्क से करीब 15 गुना ज्यादा रकम वसूल रहा है और बुकिंग पार्टनर्स से अधिक पारदर्शिता की मांग की।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news