आईआरसीटीसी बिदार हैरिटेज विद हैदराबाद एंड रामोजी एक्सपीरियंस पैकेज ऑफर कर रहा है। यह दो रात और तीन दिन का ट्यूर है। इसके तहत हैदराबाद और बिदार की सैर शामिल की गई है। रामोजी फिल्म सिटी का अनुभव काफी शानदार है। पैकेज कॉस्ट 10,260 रुपये से शुरू है। पैकेज में एयर फेयर, हैदराबाद में एसी अकोमोडेशन, होटल में डिनर, बे्रकफास्ट, एसी रोड ट्रांसपोर्टेशन, साइट सीइंग, ट्रेवल इन्श्योरेंस आदि शामिल है। अधिक जानकारी के अनुसार आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं या फिर 1800110139 पर कॉल कर सकते हैं।