TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

16-11-2024

केटीएम की 10 प्रीमियम बाइक्स इंडिया में लॉन्च...

  •  बजाज ऑटो की सहयोगी ऑस्ट्रियाई कंपनी केटीएम एजी ने 10 प्रीमियम मोटरसाइकल्स के साथ अपने इंडिया पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। नई मोटरसाइकल्स नेकेड, एडवेंचर, एंड्यूरो और मोटोक्रॉस आदि चार सेगमेंट में लाई गई हैं जिनकी इंजन कैपेसिटी 50 सीसी से 1,390 सीसी है। 

    मॉडल प्राइस
    केटीएम 1390 सुपर ड्यूक आर 22.96 लाख रुपये         
    केटीएम 890 ड्यूक आर 14.5 लाख रुपये                         
    केटीएम 1290 सुपर एडीवी एस 22.74 लाख रुपये          
    केटीएम 890 एडीवी आर 15.8 लाख रुपये                          
    केटीएम 350 ईएक्ससी-एफ 12.96 लाख रुपये                           
    केटीएम 450 एसएक्स-एफ 10.25 लाख रुपये                            
    केटीएम 250 एसएक्स-एफ 9.58 लाख रुपये                               
    केटीएम 85 एसएक्स 6.69 लाख रुपये                                   
    केटीएम 65 एसएक्स 5.47 लाख रुपये                                   
    केटीएम 50 एसएक्स 4.75 लाख रुपये
    भारत में इसकी कीमत 4.75 लाख रुपये से लेकर 22.96 लाख रुपये तक है। इन प्रीमियम मॉडलों को सात शहरों बेंगलुरु, पुणे, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता में केटीएम के फ्लेगशिप स्टोर्स पर बेचा जाएगा। इन स्टोर्स पर स्पेयर पार्ट्स और केटीएम मर्चेंडाइज भी उपलब्ध होंगे। ऑस्ट्रियाई बाइक दिग्गज केटीएम ने बेंगलुरु में एक ट्रेनिंग सेंटर स्थापित करने के साथ भारत में मोटरस्पोर्ट्स वेंचर शुरू करने का भी फैसला किया है। केटीएम ने पहली बार 2012 में केटीएम 200 ड्यूक के साथ भारत में प्रवेश किया और जल्द ही केटीएम 390 ड्यूक के साथ अपनी रेंज का विस्तार किया था। कंपनी के इंडिया पोर्टफोलियो में आज 12 मॉडल हैं। पिछले एक दशक में केटीएम ने 450 डीलरशिप से देश में 4.5 लाख मोटरसाइकल्स बेची हैं। जबकि इसी दौरान ग्लोबल मार्केट में 12 लाख इंडिया मेड केटीएम मोटरसाइकल्स बिकी हैं। 2007 में बजाज ऑटो इंटरनेशनल होल्डिंग्स ने केटीएम पावर स्पोर्ट्स एजी में 14.5 परसेंट हिस्सेदारी खरीदकर एक पार्टनरशिप शुरू की थी जो अब अपने तीसरे कामयाब दशक में है। मार्च 2020 तक बजाज ऑटो ने 48 परसेंट हिस्सेदारी के लिए कुल 1,219 करोड़ रुपये का निवेश किया था। बजाज ऑटो के पास पियरर बजाज एजी में 49.9 परसेंट हिस्सेदारी है जिसकी पियरर मोबिलिटी एजी में 78.16 परसेंट हिस्सेदारी रखती है। यह कंपनी केटीएम, हस्कवर्ना, गैसगैस और एमवी अगस्ता मोटरसाइकल ब्रांड्स की ओनर है।
Share
केटीएम की 10 प्रीमियम बाइक्स इंडिया में लॉन्च...

 बजाज ऑटो की सहयोगी ऑस्ट्रियाई कंपनी केटीएम एजी ने 10 प्रीमियम मोटरसाइकल्स के साथ अपने इंडिया पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। नई मोटरसाइकल्स नेकेड, एडवेंचर, एंड्यूरो और मोटोक्रॉस आदि चार सेगमेंट में लाई गई हैं जिनकी इंजन कैपेसिटी 50 सीसी से 1,390 सीसी है। 

मॉडल प्राइस
केटीएम 1390 सुपर ड्यूक आर 22.96 लाख रुपये         
केटीएम 890 ड्यूक आर 14.5 लाख रुपये                         
केटीएम 1290 सुपर एडीवी एस 22.74 लाख रुपये          
केटीएम 890 एडीवी आर 15.8 लाख रुपये                          
केटीएम 350 ईएक्ससी-एफ 12.96 लाख रुपये                           
केटीएम 450 एसएक्स-एफ 10.25 लाख रुपये                            
केटीएम 250 एसएक्स-एफ 9.58 लाख रुपये                               
केटीएम 85 एसएक्स 6.69 लाख रुपये                                   
केटीएम 65 एसएक्स 5.47 लाख रुपये                                   
केटीएम 50 एसएक्स 4.75 लाख रुपये
भारत में इसकी कीमत 4.75 लाख रुपये से लेकर 22.96 लाख रुपये तक है। इन प्रीमियम मॉडलों को सात शहरों बेंगलुरु, पुणे, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता में केटीएम के फ्लेगशिप स्टोर्स पर बेचा जाएगा। इन स्टोर्स पर स्पेयर पार्ट्स और केटीएम मर्चेंडाइज भी उपलब्ध होंगे। ऑस्ट्रियाई बाइक दिग्गज केटीएम ने बेंगलुरु में एक ट्रेनिंग सेंटर स्थापित करने के साथ भारत में मोटरस्पोर्ट्स वेंचर शुरू करने का भी फैसला किया है। केटीएम ने पहली बार 2012 में केटीएम 200 ड्यूक के साथ भारत में प्रवेश किया और जल्द ही केटीएम 390 ड्यूक के साथ अपनी रेंज का विस्तार किया था। कंपनी के इंडिया पोर्टफोलियो में आज 12 मॉडल हैं। पिछले एक दशक में केटीएम ने 450 डीलरशिप से देश में 4.5 लाख मोटरसाइकल्स बेची हैं। जबकि इसी दौरान ग्लोबल मार्केट में 12 लाख इंडिया मेड केटीएम मोटरसाइकल्स बिकी हैं। 2007 में बजाज ऑटो इंटरनेशनल होल्डिंग्स ने केटीएम पावर स्पोर्ट्स एजी में 14.5 परसेंट हिस्सेदारी खरीदकर एक पार्टनरशिप शुरू की थी जो अब अपने तीसरे कामयाब दशक में है। मार्च 2020 तक बजाज ऑटो ने 48 परसेंट हिस्सेदारी के लिए कुल 1,219 करोड़ रुपये का निवेश किया था। बजाज ऑटो के पास पियरर बजाज एजी में 49.9 परसेंट हिस्सेदारी है जिसकी पियरर मोबिलिटी एजी में 78.16 परसेंट हिस्सेदारी रखती है। यह कंपनी केटीएम, हस्कवर्ना, गैसगैस और एमवी अगस्ता मोटरसाइकल ब्रांड्स की ओनर है।

Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news