TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

25-05-2026

फूड प्रोसेसिंग कारोबार में एक्टिव है एम आर मणिवेनी फूड्स

  •  इंडिया में SME IPOs का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। छोटे और मिड-साइज़ बिजनेस अब स्टॉक मार्केट के जरिए पूंजी जुटाकर अपने कारोबार को विस्तार देने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में दाल प्रोसेसिंग और फूड पैकेजिंग कारोबार में एक्टिव चेन्नई बेस्ड M R Maniveni Foods Ltd. के SME IPO ने भी निवेशकों का ध्यान खींचा है। फूड प्रोसेसिंग सेक्टर से जुड़ी यह कंपनी अब क्चस्श्व स्रूश्व प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होने जा रही है। एम आर मणिवेनी फूड्स लिमिटेड का 27.04 करोड़ रुपए का एसएमई आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर 22 मई को ओपन हो गया था, जो 26 मई 2026 को बंद होगा। एम आर मणिवेनी फूड्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर व चेयरमैन के.आर. मणिकंदन व होल टाइम डायरेक्टर एम. चंद्रा के अनुसार उनकी कंपनी फूड प्रोडक्ट्स सेगमेंट में कारोबार करती है। कंपनी आधुनिक प्रोसेसिंग तकनीकों, मजबूत सप्लाई चेन और सख्त क्वालिटी कंट्रोल सिस्टम पर जोर देती है। फिलहाल कंपनी का मुख्य प्रोडक्ट पोर्टफोलियो उड़द दाल और तुवर दाल पर केंद्रित है। यह मुख्य रूप से थोक विक्रेताओं, बड़े रिटेलर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को BSE SME दालों की आपूर्ति करने का काम करती है। यह पूरा इश्यू फ्रेश इक्विटी शेयरों के जरिए लाया गया है, जिसमें 52 लाख शेयर जारी होंगे। आईपीओ 26 मई को बंद होगा। कंपनी के शेयरों की संभावित लिस्टिंग 1 जून को क्चस्श्व स्रूश्व प्लेटफॉर्म पर हो सकती है। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 51 से 52 रुपए प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2025 में 203.52 करोड़ रुपए की रेवेन्यू के साथ 4.13 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट रिपोर्ट किया था, जबकि 31 दिसंबर 2025 तक कंपनी ने 116.19 करोड़ रुपए की रेवेन्यू व 3.34 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। कंपनी का कहना है कि आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल बिजनेस एक्सपेंशन और ग्रोथ योजनाओं में किया जाएगा। कंपनी द्वारा 12.69 करोड़ रुपए की राशि कैपिटल एक्सपेंडीचर की जरूरतों पर खर्च की जाएगी, जबकि 13.61 करोड़ रुपए की राशि से प्लांट व नई मशीनरी खरीदी जाएगी। कंपनी का आईपीओ पहले दिन यानी 22 मई को कुल 1.09 गुना सब्सक्राइब हो गया। कंपनी के एसएमई आईपीओ का प्रबंधन मुंबई बेस्ड प्रमुख मर्चेंट बैंकिंग कंपनी कैपिटल स्क्वायर एडवाइजर्स प्रा.लि. कर रही है।

Share
फूड प्रोसेसिंग कारोबार में एक्टिव है एम आर मणिवेनी फूड्स

 इंडिया में SME IPOs का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। छोटे और मिड-साइज़ बिजनेस अब स्टॉक मार्केट के जरिए पूंजी जुटाकर अपने कारोबार को विस्तार देने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में दाल प्रोसेसिंग और फूड पैकेजिंग कारोबार में एक्टिव चेन्नई बेस्ड M R Maniveni Foods Ltd. के SME IPO ने भी निवेशकों का ध्यान खींचा है। फूड प्रोसेसिंग सेक्टर से जुड़ी यह कंपनी अब क्चस्श्व स्रूश्व प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होने जा रही है। एम आर मणिवेनी फूड्स लिमिटेड का 27.04 करोड़ रुपए का एसएमई आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर 22 मई को ओपन हो गया था, जो 26 मई 2026 को बंद होगा। एम आर मणिवेनी फूड्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर व चेयरमैन के.आर. मणिकंदन व होल टाइम डायरेक्टर एम. चंद्रा के अनुसार उनकी कंपनी फूड प्रोडक्ट्स सेगमेंट में कारोबार करती है। कंपनी आधुनिक प्रोसेसिंग तकनीकों, मजबूत सप्लाई चेन और सख्त क्वालिटी कंट्रोल सिस्टम पर जोर देती है। फिलहाल कंपनी का मुख्य प्रोडक्ट पोर्टफोलियो उड़द दाल और तुवर दाल पर केंद्रित है। यह मुख्य रूप से थोक विक्रेताओं, बड़े रिटेलर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को BSE SME दालों की आपूर्ति करने का काम करती है। यह पूरा इश्यू फ्रेश इक्विटी शेयरों के जरिए लाया गया है, जिसमें 52 लाख शेयर जारी होंगे। आईपीओ 26 मई को बंद होगा। कंपनी के शेयरों की संभावित लिस्टिंग 1 जून को क्चस्श्व स्रूश्व प्लेटफॉर्म पर हो सकती है। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 51 से 52 रुपए प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2025 में 203.52 करोड़ रुपए की रेवेन्यू के साथ 4.13 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट रिपोर्ट किया था, जबकि 31 दिसंबर 2025 तक कंपनी ने 116.19 करोड़ रुपए की रेवेन्यू व 3.34 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। कंपनी का कहना है कि आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल बिजनेस एक्सपेंशन और ग्रोथ योजनाओं में किया जाएगा। कंपनी द्वारा 12.69 करोड़ रुपए की राशि कैपिटल एक्सपेंडीचर की जरूरतों पर खर्च की जाएगी, जबकि 13.61 करोड़ रुपए की राशि से प्लांट व नई मशीनरी खरीदी जाएगी। कंपनी का आईपीओ पहले दिन यानी 22 मई को कुल 1.09 गुना सब्सक्राइब हो गया। कंपनी के एसएमई आईपीओ का प्रबंधन मुंबई बेस्ड प्रमुख मर्चेंट बैंकिंग कंपनी कैपिटल स्क्वायर एडवाइजर्स प्रा.लि. कर रही है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news