सनशील्ड कैमिकल्स लि. Surfactants, Ethoxylation व Anti-oxidants जैसे ऑर्गेनिक एवं अन्य स्पेशियलिटी कैमिकल्स मेन्यूफेक्चर करती है। कंपनी के प्रोडक्ट्स का यूज होम व पर्सनल केयर, इंडस्ट्रीयल फॉम्यूलेशंस, पेंट्स व कोटिंग्स एवं एग्रोकैमिकल्स सेक्टरों में होता है। कंपनी का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस स्टेबल बना हुआ है। 2022-23 में संपूर्ण कैमिकल सेक्टर के समान ही सनशील्ड कैमिकल्स की प्रोफिटेबिलिटी व प्रॉफिट मार्जिन भी इंपेक्ट हुए थे। इस दौरान कंपनी की रेवेन्यू जहां 16 प्रतिशत बढक़र 283 करोड़ रुपये दर्ज की गई वहीं नेट प्रॉफिट 14 करोड़ रुपये से बढक़र 19 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। कंपनी के ऑपरेटिंग मार्जिन इस दौरान 14 प्रतिशत पर रहे। चालू फाइनेंशियल ईयर में अप्रेल-जून 2024 क्वार्टर में कंपनी की रेवेन्यू 16.4 प्रतिशत बढक़र 78 करोड़ रुपये रही जबकि नेट प्रॉफिट 4 करोड़ रुपये के लेवल पर लगभग स्टेबल रहा। 31 मार्च 2024 को कंपनी पर 85 करोड़ रुपये का डेब्ट था। कंपनी ने हाल ही में कैपेसिटी एक्सपेंशन पूरा किया है जिसका बेनेफिट कंपनी को चालू फाइनेंशियल ईयर में मिलेगा। कंपनी द्वारा शेयरहोल्डर्स को लगातार डिविडेंड का पेमेंट किया जा जाता रहा है। कंपनी के शेयरों की परफॉर्मेंस देखें तो पिछले 6 महीने में यह 20 प्रतिशत बढ़ चुके हैं व 934 रुपये की वर्तमान प्राइस पर कंपनी का मार्केट कैप 687 करोड़ रुपये है। कंपनी में प्रमोटर होल्डिंग 62.36 प्रतिशत के लेवल पर है जबकि इक्विटी कैपिटल मात्र 7.35 करोड़ रुपये है।
