ग्राहकी निकलने एवं बिकवाली घटने से सोया तेल के भाव 300 रुपए प्रति कुंतल बढ़ गए। भविष्य में इसमें मंदे की संभावना कम है। बाजार ठहरकर और बढ़ सकता है। ऊंचे भाव पर ग्राहकी निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से मई माह के दौरान सोया रिफाइंड तेल के भाव 300 रुपए बढक़र 15900 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। मुम्बई में भी बिकवाली कमजोर होने से इसके भाव इसी अनुपात में बढक़र 15100 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इंदौर में इसके भाव 15100 रुपए प्रति क्विंटल होगए। देश में सोयाबीन का उत्पादन कमजोर होने के कारण स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से मध्य प्रदेश महाराष्ट्र व राजस्थान की मंडियों में सोयाबीन के भाव प्लांट डिलीवरी निचले स्तर से 400 रुपए बढक़र 7700/7800 रुपए प्रति कुंतल ऊपर में बिकने के बाद वर्तमान में प्लांट डिलीवरी 7300/7500 प्रति कुंतल रह गए। मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राजस्थान की मंडियों में सोयाबीन की आवक 1.50/175 लाख बोरी के लगभग दैनिक की हो रही है । कांदला में सोया रिफाइंड के भाव 300 रुपए बढक़र 14650 रुपए प्रति कुंतल हो गए। महाराष्ट्र लाइन में भी इसके भाव 14900/15000 रुपए प्रति कुंतल बोलें गए। सरकार द्वारा सोयाबीन क्रूड ऑयल की टैरिफ दर 12,52 से बढ़ाकर 1255 डॉलर प्रति टन कर दी गई है। अमेरिका का ईरान में तनाव अपना बढ़ जाने के कारण विदेशी तेलों के आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना बढ़ गई है। सटोरिया लिवाली से शिकागो सोया तेल वायदा उछल गया। वर्तमान हालत को देखते हुए इसमें गिरावट की संभावना नहीं है। बाजार ठहरकर पुन: बढ़ सकता है।