अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाद्य तेलों की कीमतों में तेजी का दौर जारी रहने से कांदला में सीपीओ के भाव 800 रूपये प्रति क्विंटल बढ़ गए। भविष्य में भी इसमें गिरावट की उम्मीद कम है। अमेरिका व ईरान में तनाव बढ़ाने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया कच्चे तेल मेआई तेजी तथा मांग बढऩे से विदेश में सीपीओ के भाव 25 डॉलर बढक़र 1265 डॉलर प्रति टन हो जाने एवं आयातको की बिकवाली घटने कांदला में क्रूड पाम आयल के भाव एक माह के दौरान 800 रूपये बढक़र 12100 रूपये प्रति कुंतल हो गए। होमुर्ज जलडमरू मध्य के बंद हो जाने के कारण विदेशी तेलों के आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना बढ़ गई। जिसके कारण घरेलू बाजार में क्रूड पाम ऑयल की कीमत में भारी इजाफा हो गया था। सटोरिया लिवाली बढऩे से उक्त अविध के दौरान सटोरियों की लिवाली से केएलसी वायदा जून जुलाई डीलिवरी में में तेजी का रुख रहा । क्रूड ऑयल में आई तेजी के कारण जैव ईंधन में पाम ऑयल की खपत बढऩे की संभावना है । सरकार द्वारा क्रूड पाम ऑयल की टैरिफ दर 1174 से बढ़ाकर 1202 डालर प्रति टन कर दी गई है। उक्त अवधि के दौरान विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के तुलना में रुपए की कीमतें लुढक़कर 96.88 रुपए निचले स्तर पर लुढक़ गए। वर्तमान हालात को देखते हुए को देखते हुए आने वाले समय में क्रूड पाम ऑयल की कीमतों में गिरावट की गुंजाइश नहीं लग रही है। क्रूड पाम ऑयल की तेजी अंतरराष्ट्रीय बाजार पर निर्भर करेगी।