TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

21-05-2026

ग्वार में तेजी का रुख, चूरी नरम

  •  औद्योगिक मांग निकलने तथा बिकवाली कमज़ोर होने से  गत सप्ताह के दौरान जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 150 रुपए प्रति कुंतल बढ़ गए, बिकवाली घटने से ग्वार की कीमतों में तेजी रही। अमेरिका व ईरान में तनाव बढऩे के कारण ब्रेंट क्रूड ऑयल 9 डालर बढक़र 109 डॉलर प्रति बैरल हो गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी का रुख होने एवं निर्यातको की पूछ परख के साथ औद्योगिक मांग निकलने तथा बिकवाली घटने से ग्वार गम के भाव 150 रुपए बढक़र 11400/11500 रुपए प्रति कुंतल हो गए। वायदे में तेजी का रुख होने तथा गम मिलो की मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने ग्वार के भाव भी 100 रुपए बढक़र 5750/5800 रुपए प्रति कुंतल हो गए।  जबकि पुश आहार वालों की मांग सुस्त पडऩे से ग्वार चूरी के भाव 50 रूपये घटकर 3200/3300 रूपये प्रति कुंतल रहगए। अहमदाबाद मंडी में भी बिकवाली कमजोर होने से ग्वार के भाव 100 रुपए बढक़र 5700/5750 रुपए तथा ग्वार गम के भाव 50 रूपये बढक़र 11300/11400 रूपए प्रति कुंतल हो गए। हिसार मंडी में  बिकवाली घटने से ग्वार की कीमतों में तेजी का रुख रहा। सटोरिया लिवाली बढऩे से एनसीडीईएक्स में ग्वार वायदा मई डिलीवरी 5608 से बढक़र 5639 रुपए तथा ग्वार गम 11092 से बढक़र 11112 रुपए प्रति कुंतल हो गया।

Share
ग्वार में तेजी का रुख, चूरी नरम

 औद्योगिक मांग निकलने तथा बिकवाली कमज़ोर होने से  गत सप्ताह के दौरान जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 150 रुपए प्रति कुंतल बढ़ गए, बिकवाली घटने से ग्वार की कीमतों में तेजी रही। अमेरिका व ईरान में तनाव बढऩे के कारण ब्रेंट क्रूड ऑयल 9 डालर बढक़र 109 डॉलर प्रति बैरल हो गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी का रुख होने एवं निर्यातको की पूछ परख के साथ औद्योगिक मांग निकलने तथा बिकवाली घटने से ग्वार गम के भाव 150 रुपए बढक़र 11400/11500 रुपए प्रति कुंतल हो गए। वायदे में तेजी का रुख होने तथा गम मिलो की मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने ग्वार के भाव भी 100 रुपए बढक़र 5750/5800 रुपए प्रति कुंतल हो गए।  जबकि पुश आहार वालों की मांग सुस्त पडऩे से ग्वार चूरी के भाव 50 रूपये घटकर 3200/3300 रूपये प्रति कुंतल रहगए। अहमदाबाद मंडी में भी बिकवाली कमजोर होने से ग्वार के भाव 100 रुपए बढक़र 5700/5750 रुपए तथा ग्वार गम के भाव 50 रूपये बढक़र 11300/11400 रूपए प्रति कुंतल हो गए। हिसार मंडी में  बिकवाली घटने से ग्वार की कीमतों में तेजी का रुख रहा। सटोरिया लिवाली बढऩे से एनसीडीईएक्स में ग्वार वायदा मई डिलीवरी 5608 से बढक़र 5639 रुपए तथा ग्वार गम 11092 से बढक़र 11112 रुपए प्रति कुंतल हो गया।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news