गत सप्ताह नई पुरानी स्क्रैप की आवक 7-8 प्रतिशत और बढ़ जाने सरिया एंगल चैनल टीआयरन के भाव 1500/1700 रुपए प्रति टन और घट गए। गौरतलब है कि रियल एस्टेट की मांग काफी ठंडी पड़ गई है तथा अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय बाजारों में पिग व स्पंज आयरन के भाव भी गिर जाने से फिनिश्ड गुड्स की लागत भी कम हो गई है। आलोच्य सप्ताह नारायणा मायापुरी सहित गाजियाबाद मुजफ्फरनगर मंडी गोबिंदगढ़ आदि अधिकतर मंडियों में नई पुरानी स्क्रैप की आवक सात-आठ प्रतिशत बढ़ गई, जिससे इसके भाव 2000/4000 रुपए प्रति टन नीचे आ गए। पिग व स्पंज आयरन में भी 2500/2600 रुपए की गिरावट सुनी गई। दूसरी ओर रियल एस्टेट की मांग फिनिश गुड्स में काफी घट जाने से कंपनियों ने 1700 रुपए घटाकर कामधेनु सरिया 12 एमएम के भाव 63500 रुपए, अंबा शक्ति 500 एसडी 63200 रुपए एवं केवीएस 63300 रुपए प्रति टन कर दिए। इसके अलावा एंगल भी ग्राहकी के अभाव एवं बाजारों में रुपए की भारी तंगी होने से 1500 रुपए और टूटकर यहां राना एंगल 45500 रुपए प्रति टन जीएसटी अतिरिक्त रह गया। केवीएस 49500 रुपए जीएसटी पैड रह गए। इधर चैनल भी उसी अनुपात में घटकर राना 46500 रुपए प्रति टन जीएसटी अतिरिक्त रह गया। केवीएस के भाव 50500 रुपए बोले गए। बिलेट एवं टीआयरन में भी इसी अनुपात में गिरावट दर्ज की गई।