सप्लाई कमजोर होने तथा ग्रहकी निकलने से गत सप्ताह के दौरान सरसों बिनोला व राइसब्रान ऑयल के भाव 100/ 300 रूपए प्रति कुंतल बढ़ गए, बिकवाली कमजोर होने से सीपीओ में मजबूती का रुख रहा। बिकवाली कमजोर होने से सोया डीओसी की कीमतों में 4000 रुपए प्रति टन बढ़ गए। तेल मिलो की मांग बढऩे तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली कमजोर होने से सरसों के भाव 200 रूपये बढक़र 7100/ 7150 रुपए प्रति कुंतल हो गए ।सरसों में आई तेजी के कारण तेल मिलों के बिकवाली कमजोर होने से सरसों तेल 300 रुपए उछलकर 14900 रुपए प्रति कुंतल हो गया। टीनो में इसके भाव 2550/2850 रुपए बोल गए ब्लेंडिंग वालों की मांग बढऩे से राइस ब्रान ऑयल के भाव भी 250 रुपए बढक़र 12850 रुपए प्रति कुंतल हो गए, जबकि मांग सुस्त पडऩे से तिल तेल के भाव 100 रुपए मुलायम होकर 15500 रुपए प्रति कुंतल रह गया ।मांग कमजोर होने से सोया रिफाइंड के भाव में 15600 रुपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। हालांकि ऊंचे भाव पर मांग कमजोर होने से कांधला में सोया रिफाइंड के भाव100 रुपए घटकर 14400 रुपए प्रति कुंतल रह गए। विदेश में सीपीओ के भाव 20 डालर घटकर 1240 डॉलर प्रति टन रह जाने के बावजूद डालर की तुलना में रुपए में आई गिरावट के कारण बिकवाली घटने से कांधला में क्रूड पाम ऑयल के भाव100 बढक़र 11850 रुपए प्रति कुंतल पर आ गए। सटोरिया लिवाली घटने से केएलसी में सीपीओ वायदा जुन डिलीवरी 4466 से घटकर 4390 रिंगिट प्रति रह गया। औद्योगिक मांग घटने के कारण अरंडी तेल 14000/14100 रुपए प्रति कुंतल दबे रहे। अहमदाबाद लाइन में इसके भाव 13200 रूपये प्रति कुंतल बोले गए। साबुन निर्माताओ की मांग घटने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली से राइस फैट्ïटी के भाव 250 रूपये घटकर 10400/10450 रुपए प्रति कुंतल रहगए। सोयाबीन की कीमतों में तेजी का रुख होने तथा प्लांटो की बिकवाली कमजोर होने से सोया डीओसी के भाव 4000 रुपए बढक़र 61000/61500 रुपए प्रति टन हो गए। बिकवाली कमजोर होने से सरसों डीओसी की कीमतों में स्थिरता रही।