बुनकरों की मांग बढऩे तथा बिकवाली कमजोर होने से गत सप्ताह के दौरान हौजरी यार्न के भाव 5/10 रुपए प्रति किलो बढ़ गये। आपूर्ति कमजोर होने से कॉटन वेस्ट की कीमतों में भी मजबूती का रुख रहा। हौजरी निर्माताओं की मांग बढऩे तथा कताई मिलों द्वारा ऊंचे भाव बोले जाने से हौजरी यार्न के भाव 5/10 रुपए बढक़र 20 नम्बर के भाव 275/280 रुपए, 30 नम्बर 290/300 रुपए तथा 34 नम्बर के भाव 300/310 रुपए प्रति किलो हो गये। उत्तर प्रदेश, राजस्थान तथा लोकल के मांग बढऩे से 4 कोन के भाव 105/115 रुपए, 6 कोन 125/130 रुपए, 10 कोन 155/165 रुपए प्रति किलो पर मजबूत रहे। बिकवाली घटने से 2/4 कोन के भाव 120/130 रुपए, 2/6 के भाव 135/140 रुपए तथा 2/10 के भाव 170/180 रुपए प्रति किलो गिर गये। हैंक यार्न में आपूर्ति कमजोर होने से मजबूती का रुख रहा। मिर्जापुर, भदौही, सीतापुर के दरीगलीचा निर्माताओं की मांग से वेस्ट कॉटन यार्न के भाव 64/72 रुपए प्रति किलो पर मजबूत रहे। विदेशों के मंदे समाचार आने तथा ऊंचे भाव पर ग्राहकी का समर्थन न मिलने से जे-34 रूई के भाव 100/125 रुपए घटकर 6475/6775 रुपए प्रति मन रह गये। ओपन एंड मिलों की पूछ परख से कॉटन वेस्ट फ्लैट स्वीपिंग के भाव 108/110 रुपए, बिलो ड्रापिंग 80/82 रुपए तथा कॉटन वेस्ट कोम्बर के भाव 148/149 रुपए प्रति किलो पर मजबूतर रहे।