सरकार द्वारा सोने चांदी के आयात शुल्क में बढ़ोतरी किए जाने से सप्ताह के दौरान सर्रांफा बाजार में सोने 7500 रुपए प्रति 10 ग्राम एवं चांदी के भाव 6500 रूपये प्रति किलो उछल गए। सरकार द्वारा सोने चांदी का आयात 6 से बढक़र 15 प्रतिशत कर दिए गया। अमेरिका-ईरान में तनाव बढऩे एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेशकों की लिवाली बढऩे से सोने के भाव 4710 से बढक़र 4715 डॉलर प्रति औंस बिक जाने के बाद अंत में 4540 डॉलर प्रति औंस रह गया। विदेशो में आई तेजी एवं बिकवाली घटने के कारण सोना किलोबार 154700 से बढक़र 162200 रुपये तथा स्टैंडर्ड 15500 से उछलकर 163000 रुपये प्रति 10 ग्राम होगया। 8 ग्राम वाली गिन्नी के भाव भी बिकवाली घटने 117000 से तेज होकर 122500 रुपए हो गया। हालांकि सप्ताह मध्य में बिकवाली कमजोर होने से सोना किलोबार 166000 रुपए व स्टैंडर्ड 166800 रुपए प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर पर पहुंच गया था विदेशों में चांदी के भाव 8025 से बढक़र 8840 सेंट प्रति औंस उसे ऊपर में बिकने के बाद सप्ताह अंत में 7600 सेंट रह गई, जिसके कारण चांदी हाजिर 265000 से उछलकर 295000 रुपए ऊपर में बिकने के बाद सप्ताह अंत में 271000 हजार रुपए प्रति किलो रह गई। सटोरिया लिवाली से चांदी वायदा 262000 से बढक़र 297000 रूपये प्रति किलो ऊंचे में बिकने के बाद सप्ताह अंत में 271000 रुपए प्रति किलो पर आ गया। चांदी सिक्के के भाव 2900/3000 रूपये से बढक़र 3400/3500 बिकने के बाद सप्ताह अंत 2900/3000 रुपए प्रति नग रह गया। अमरीका व इजरायल तनाव बढऩे के कारण क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी जारी रही। विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर की तुलना में रुपया 94.52से लुढक़ कर 96.15 रूपए के निचले स्तर को छू गया।