औद्योगिक मांग घटने से ग्वार गम के भाव 200 रुपए प्रति क्विंटल घट गए। भविष्य में बाजार और बढ़ सकता है। औद्योगिक मांग कमज़ोर होने से मई माह के दौरान जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 200 रूपए घटकर 11100/11200 रुपए प्रति कुंतल रहगए। उक्त अवधि के दौरान उठाव घटने से ग्वार के भाव 100रुपए घटकर 5650/5700 रूपये प्रति कुंतल रह गए। अहमदाबाद मंडी युक्त अवधि के दौरान ग्वार जीम के भाव 200रूपये घटकर 11100/11200 रुपए प्रति कुंतल रहगए। ग्वार का उत्पादन मुख्यत: राजस्थान, गुजरात, हरियाणा महाराष्ट्र ,में प्रमुख रूप से होता है राजस्थान, गुजरात हरियाणा में ग्वार की आवक 55/60 हजार बोरी के लगभग की हो रही है। अमेरिका ब ईरान में युद्ध के संभावना बनी रहने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हो गई है तथा वर्तमान हालात में जो युद्ध की संभावना छीन होने होने की व्यक्त की जा रही थी वह अमेरिकन राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा ईरान के प्रस्ताव को खारिज कर दिए जाने के कारण अब धूमिल पड़ गई है जिसके कारण शांति के अनुसार नहीं लग रहे हैं । कच्चे तेल में तेजी का रुख होने तथा सटोरिया लिवाली से एनसीडीईएक्स में ग्वार एवं ग्वार गम मई में तेजी रही। ग्वार गम का निर्यात अमेरिका, रूस, इटली, जापान, फ्रांस इत्यादि देशों को होता है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अभी ग्वार गम की कीमतों में मंदे की गुंजाइश नहीं लग रही है। औद्योगिक मांग निकलते ही ग्वार गमकी कीमतें और बढऩे लगेगी।