TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

15-05-2026

मोठ : 6000 रुपए संभव

  •  मोठ का उत्पादन कम होने से धीरे-धीरे तेजी का रुख बना हुआ है। नई फसल में अभी लंबा समय बाकी है तथा स्टॉक मंडियों में ज्यादा नहीं है, इन परिस्थितियों को देखते हुए 60 रुपए प्रति किलो चालू माह के अंतराल बिकने की संभावना बन गई है। मोठ की फसल आए लगभग 8 महीने बीत चुके हैं तथा दूसरी नई फसल सितंबर के मध्य में आएगी। इधर भुजिया नमकीन बनाने वाली कंपनियां इस बार सीजन पर माल कम खरीद की थी, क्योंकि बीते वर्ष पूरे वर्ष मंदी रहने से उनको ऑफ सीजन में मंदे भाव के माल मिले थे। इस बार परिस्थितियों प्रतिकूल रही है, मोठ का पुराना स्टाक जरूर बचा था, लेकिन आई हुई फसल कम होने से धीरे-धीरे माल काफी कट चुका है। गत वर्ष मोठ का उत्पादन के करीब 6-6.25 लाख मीट्रिक टन होने का अनुमान था, जिससे पूरे वर्ष सीजन में बाजार बढऩे के बाद तेजी नहीं बन पाई। किसानों ने मोठ की बिजाई इस बार कम किये थे तथा मौसम भी प्रतिकूल होने से सकल उत्पादन 4.75 लाख मीट्रिक टन होने का अनुमान है। फसल आने पर 24-25 हजार बोरी स्टॉक बचा था। इस तरह कुल उपलब्धि 5 लाख मैट्रिक टन के करीब नए पुराने माल को मिलाकर रही है, जबकि भुजिया नमकीन सहित अन्य खाद्य पदार्थ में ज्यादा की खबर हमारी 6.5 लाख मीट्रिक टन के करीब होने का अनुमान कारोबारी लगा रहे हैं। यही कारण है कि मोठ, यहां मंडियों में नीचे में 44/45 रुपए देखने के बाद वर्तमान में 52 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। यहां भी 46 रुपए नीचे में बिकने के बाद वर्तमान में मोठ के भाव 54.50/55 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। गौरतलब है कि मौसम विभाग के अनुसार अलनीनो का वर्ष इस बार दिखाई दे रहा है, जिसमें मौसमी बरसात एवं बेमौसमी सूखा पडऩे की संभावना है, इसमें आने वाली फसल का पूर्व अनुमान सामान्य से कम रह जाने का लगाया जा रहा है इस बार मोठ की खरीद भुजिया नमकीन बनाने वाली बड़ी कंपनियों द्वारा कम किया गया था, क्योंकि पिछले वर्ष ऑफ सीजन में बाजार काफी नीचे आ गए थे, इसे देखकर पिछले एक सप्ताह से कंपनियों की खरीद जोरों पर चल रही है, जिससे यहां बाजार चार-पांच रुपए किलो छलांग लगा गया है। इधर मूंग धोया के भाव ऊंचे हैं तथा इस बार मोठ धोया के नीचे है, इसलिए बाजारों में चर्चा है कि 72/73 रुपए की मोठ धोया मिक्सिंग में जा रही है, क्योंकि हल्का से हल्का मूंग धोया 92/93 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। इधर शादियों में काफी खपत रही है, बड़ी कंपनियां राजस्थान की खाली चल रही है, बाड़मेर बालोतरा मेड़ता लाइन से बनारस कानपुर पटना भागलपुर लाइन से मोठ की लिवाली चल रही है। अत: वर्तमान भाव के मोठ में आगे चलकर भरपूर तेजी लग रही है। व्यापारियों का मानना है कि जो 54/54.50 रुपए की जो मोठ बिक रही है, यह जल्दी 60 रुपए को पार कर जाएगी। अत: वर्तमान भाव की मोठ में खरीद करके चलना चाहिए।

Share
मोठ : 6000 रुपए संभव

 मोठ का उत्पादन कम होने से धीरे-धीरे तेजी का रुख बना हुआ है। नई फसल में अभी लंबा समय बाकी है तथा स्टॉक मंडियों में ज्यादा नहीं है, इन परिस्थितियों को देखते हुए 60 रुपए प्रति किलो चालू माह के अंतराल बिकने की संभावना बन गई है। मोठ की फसल आए लगभग 8 महीने बीत चुके हैं तथा दूसरी नई फसल सितंबर के मध्य में आएगी। इधर भुजिया नमकीन बनाने वाली कंपनियां इस बार सीजन पर माल कम खरीद की थी, क्योंकि बीते वर्ष पूरे वर्ष मंदी रहने से उनको ऑफ सीजन में मंदे भाव के माल मिले थे। इस बार परिस्थितियों प्रतिकूल रही है, मोठ का पुराना स्टाक जरूर बचा था, लेकिन आई हुई फसल कम होने से धीरे-धीरे माल काफी कट चुका है। गत वर्ष मोठ का उत्पादन के करीब 6-6.25 लाख मीट्रिक टन होने का अनुमान था, जिससे पूरे वर्ष सीजन में बाजार बढऩे के बाद तेजी नहीं बन पाई। किसानों ने मोठ की बिजाई इस बार कम किये थे तथा मौसम भी प्रतिकूल होने से सकल उत्पादन 4.75 लाख मीट्रिक टन होने का अनुमान है। फसल आने पर 24-25 हजार बोरी स्टॉक बचा था। इस तरह कुल उपलब्धि 5 लाख मैट्रिक टन के करीब नए पुराने माल को मिलाकर रही है, जबकि भुजिया नमकीन सहित अन्य खाद्य पदार्थ में ज्यादा की खबर हमारी 6.5 लाख मीट्रिक टन के करीब होने का अनुमान कारोबारी लगा रहे हैं। यही कारण है कि मोठ, यहां मंडियों में नीचे में 44/45 रुपए देखने के बाद वर्तमान में 52 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। यहां भी 46 रुपए नीचे में बिकने के बाद वर्तमान में मोठ के भाव 54.50/55 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। गौरतलब है कि मौसम विभाग के अनुसार अलनीनो का वर्ष इस बार दिखाई दे रहा है, जिसमें मौसमी बरसात एवं बेमौसमी सूखा पडऩे की संभावना है, इसमें आने वाली फसल का पूर्व अनुमान सामान्य से कम रह जाने का लगाया जा रहा है इस बार मोठ की खरीद भुजिया नमकीन बनाने वाली बड़ी कंपनियों द्वारा कम किया गया था, क्योंकि पिछले वर्ष ऑफ सीजन में बाजार काफी नीचे आ गए थे, इसे देखकर पिछले एक सप्ताह से कंपनियों की खरीद जोरों पर चल रही है, जिससे यहां बाजार चार-पांच रुपए किलो छलांग लगा गया है। इधर मूंग धोया के भाव ऊंचे हैं तथा इस बार मोठ धोया के नीचे है, इसलिए बाजारों में चर्चा है कि 72/73 रुपए की मोठ धोया मिक्सिंग में जा रही है, क्योंकि हल्का से हल्का मूंग धोया 92/93 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। इधर शादियों में काफी खपत रही है, बड़ी कंपनियां राजस्थान की खाली चल रही है, बाड़मेर बालोतरा मेड़ता लाइन से बनारस कानपुर पटना भागलपुर लाइन से मोठ की लिवाली चल रही है। अत: वर्तमान भाव के मोठ में आगे चलकर भरपूर तेजी लग रही है। व्यापारियों का मानना है कि जो 54/54.50 रुपए की जो मोठ बिक रही है, यह जल्दी 60 रुपए को पार कर जाएगी। अत: वर्तमान भाव की मोठ में खरीद करके चलना चाहिए।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news