ग्राहकी निकालने तथा बिकवाली कमजोर होने से गढ़ सप्ताह के दौरान जोधपुर मंडी में ग्वार गम के बाद 300 रुपए तथा ग्वार के भाव 100 रुपए प्रति कुंतल बढ़ गए जबकि उठाव ना होने से ग्वार चोरी की कीमतों में 100 रुपए कुंतल की गिरावट रही। औद्योगिक मांग निकालने तथा निचले स्तर पर बिकवाली कमजोर होने से ग्वार गम के भाव 300 रुपए बढक़र 11300/11400 प्रति कुंतल हो गए । स्टाकिस्टों की बिकवाली कमजोर होने से ग्वार के भाव भी 150 रुपए बढक़र 5 750/5800 रुपए प्रति कुंतल हो गए ।जबकि पुश आहार वालों की मांग कमजोर होने से ग्वार चूरी के भाव 100 घटकर 3200/3300 रूपये प्रति कुंतल रह गए ।अहमदाबाद मंडी में भी बिकवाली कमजोर होने से ग्वार के भाव150रुपए बढक़र 5700/ 5750 रुपए तथा ग्वार गम के भाव 400रूपये बढक़र 11300/11400 रूपए प्रति कुंतल हो गए ।हिसार मंडी में मंगबढऩे से ग्वार की कीमतों में तेजी का रख रहा सटोरिया वाली बढऩे से एनसीडीईएक्स में ग्वार वायदा मई डिलीवरी 5615 से बढक़र 5716 रुपए तथा ग्वार गम 10900 से बढक़र 11230 रुपए प्रति कुंतल हो गया।