ओबेरॉय रियेलिटी लिमिटेड द्वारा विकसित लग्जरी हाउसिंग अपार्टमेंट को एसजीजी वेंचर्स एलएलपी ने किराये पर लिया है। यह मुम्बई के अपस्केल वर्ली इलाके में स्थित है। रिटेल चेन डीमार्ट फाउंडर और चेयरमेयन राधाकृष्ण धामानी ने इसे लीज पर दिया है। वे एसजीजी वेंचर्स में डायरेक्टर भी है। लग्जरी अपार्टमेंट का मंथली किराया 27.5 लाख रुपये है। 6831 स्कवायर फीट एरिया वाले सी-फेसिंग अपार्टमेंट के लिये एन्युअल रेंट 3.3 करोड़ रुपये होगा। यह डील पांच वर्ष के लिये की गई है और प्रतिवर्ष किराये में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। रियल एस्टेट डेटा प्लेटफॉर्म जैपकी के अनुसार एग्रीमेंट के तहत 1.65 करोड़ रुपये का सिक्योरिटी डिपोजिट भी शामिल किया गया है। गौरतलब है कि एसजीजी वेंचर्स कोलाहपुर हैडक्वार्टर वाले संजय गोधावत गु्रप का भाग है। वे एनर्जी, एविएशन, कन्ज्यूमर प्रोडक्ट्स, एज्युकेशन, रियल एस्टेट, रिटेल और टैक्सटाइल्स के कारोबार में सक्रिय हैं। यह अपार्टमेंट थ्री सिक्सटी वेस्ट इलाके में लोकेटेड है और इसमें चार कार पार्किंग स्पेस दिया गया है। उल्लेखनीय है कि राधाकृष्ण धामानी और उनके परिवार ने वर्ष 2023 में थ्री सिक्सटी वेस्ट प्रोजेक्ट में 28 यूनिट्स को करीब 1238 करोड़ रुपये में परचेज किया था।