TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

05-06-2026

हाई-नेटवर्थ इंडीविज्युअल्स पापूलेशन 3% बढ़ी

  •  एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में उच्च संपत्ति वाले व्यक्तियों यानी हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल (एचएनडब्ल्यूआई) की संख्या वर्ष 2025 में एन्युअल लेवल पर 3 प्रतिशत बढक़र लगभग 3.9 लाख हो गई। वहीं, इन लोगों की कुल वित्तीय संपत्ति 4.6 प्रतिशत बढक़र करीब 1.64 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई। कैपजेमिनी रिसर्च इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में निवेशकों की प्राथमिकताओं में बदलाव देखने को मिल रहा है। अब निवेशक व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार निवेश समाधान, वैकल्पिक निवेश विकल्पों और एआई-आधारित वेल्थ मैनेजमेंट सेवाओं पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि वर्ष 2025 में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी रही और सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 7.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इस वृद्धि को विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन का समर्थन मिला। रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में दुनिया भर के उच्च संपत्ति वाले लोगों की कुल संपत्ति में तेज वृद्धि हुई। एशिया-प्रशांत क्षेत्र में संपत्ति 10.5 प्रतिशत और एचएनडब्ल्यूआई आबादी 9.4 प्रतिशत बढ़ी, जो दुनिया में सबसे अधिक रही। जापान और चीन इस मामले में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले देशों में शामिल रहे। जापान में 4.36 लाख और चीन में 1.54 लाख नए करोड़पति जुड़े। वहीं भारत और ऑस्ट्रेलिया में भी वृद्धि दर्ज की गई, जहां एचएनडब्ल्यूआई की संख्या क्रमश: 11,300 और 18,100 बढ़ी। रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2025 में वैश्विक उच्च संपत्ति वाले लोगों की कुल संपत्ति 8.7 प्रतिशत बढक़र रिकॉर्ड 98.3 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गई, जो वर्ष 2018 के बाद एक साल में हुई सबसे बड़ी वृद्धि है। मजबूत शेयर बाजार और महंगाई में कमी के चलते वर्ष 2025 में अमीरों की संपत्ति में तेजी से बढ़ोतरी हुई, जिसके परिणामस्वरूप वैश्विक स्तर पर करोड़पतियों की संख्या लगभग 20 लाख बढक़र 2.53 करोड़ हो गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि अति उच्च संपत्ति वाले व्यक्तियों को इस वृद्धि का सबसे अधिक लाभ मिला, क्योंकि उनके निवेश सार्वजनिक बाजारों और बेहतर प्रदर्शन करने वाली निजी परिसंपत्तियों में अधिक थे। संपत्ति का बड़ा हिस्सा अब भी कुछ लोगों के पास केंद्रित है। रिपोर्ट के अनुसार, शीर्ष एक प्रतिशत एचएनडब्ल्यूआई के पास कुल उच्च संपत्ति वाली संपत्ति का 34.8 प्रतिशत हिस्सा है। रिपोर्ट में बताया गया कि वर्ष 2025 में एआई से जुड़ी कंपनियों में आई तेजी के कारण शेयर बाजारों ने अमीरों की संपत्ति बढ़ाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई। दुनिया के 6 प्रमुख क्षेत्रों में से 5 क्षेत्रों में शेयर बाजार ही संपत्ति वृद्धि का प्रमुख आधार रहे। उत्तर अमेरिका में एचएनडब्ल्यूआई आबादी 9.1 प्रतिशत बढ़ी, जिसमें अमेरिका सबसे आगे रहा, जहां 7.36 लाख नए करोड़पति जुड़े। इसके साथ ही अमेरिका में उच्च संपत्ति वाले लोगों की संख्या 9.2 प्रतिशत बढक़र 87 लाख हो गई, जो दुनिया में सबसे अधिक है। जनवरी 2026 तक एचएनडब्ल्यूआई के निवेश पोर्टफोलियो में शेयरों की हिस्सेदारी बढक़र 25 प्रतिशत हो गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 3 प्रतिशत अधिक है। यह वृद्धि मुख्य रूप से कंपनियों के मजबूत मुनाफे और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में आई तेज बढ़त के कारण हुई। वहीं, बॉन्ड बाजार में भी बेहतर रिटर्न मिलने से निश्चित आय वाले निवेशों की हिस्सेदारी बढक़र 20 प्रतिशत हो गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2 प्रतिशत अधिक है।

Share
हाई-नेटवर्थ इंडीविज्युअल्स पापूलेशन 3% बढ़ी

 एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में उच्च संपत्ति वाले व्यक्तियों यानी हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल (एचएनडब्ल्यूआई) की संख्या वर्ष 2025 में एन्युअल लेवल पर 3 प्रतिशत बढक़र लगभग 3.9 लाख हो गई। वहीं, इन लोगों की कुल वित्तीय संपत्ति 4.6 प्रतिशत बढक़र करीब 1.64 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई। कैपजेमिनी रिसर्च इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में निवेशकों की प्राथमिकताओं में बदलाव देखने को मिल रहा है। अब निवेशक व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार निवेश समाधान, वैकल्पिक निवेश विकल्पों और एआई-आधारित वेल्थ मैनेजमेंट सेवाओं पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि वर्ष 2025 में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी रही और सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 7.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इस वृद्धि को विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन का समर्थन मिला। रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में दुनिया भर के उच्च संपत्ति वाले लोगों की कुल संपत्ति में तेज वृद्धि हुई। एशिया-प्रशांत क्षेत्र में संपत्ति 10.5 प्रतिशत और एचएनडब्ल्यूआई आबादी 9.4 प्रतिशत बढ़ी, जो दुनिया में सबसे अधिक रही। जापान और चीन इस मामले में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले देशों में शामिल रहे। जापान में 4.36 लाख और चीन में 1.54 लाख नए करोड़पति जुड़े। वहीं भारत और ऑस्ट्रेलिया में भी वृद्धि दर्ज की गई, जहां एचएनडब्ल्यूआई की संख्या क्रमश: 11,300 और 18,100 बढ़ी। रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2025 में वैश्विक उच्च संपत्ति वाले लोगों की कुल संपत्ति 8.7 प्रतिशत बढक़र रिकॉर्ड 98.3 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गई, जो वर्ष 2018 के बाद एक साल में हुई सबसे बड़ी वृद्धि है। मजबूत शेयर बाजार और महंगाई में कमी के चलते वर्ष 2025 में अमीरों की संपत्ति में तेजी से बढ़ोतरी हुई, जिसके परिणामस्वरूप वैश्विक स्तर पर करोड़पतियों की संख्या लगभग 20 लाख बढक़र 2.53 करोड़ हो गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि अति उच्च संपत्ति वाले व्यक्तियों को इस वृद्धि का सबसे अधिक लाभ मिला, क्योंकि उनके निवेश सार्वजनिक बाजारों और बेहतर प्रदर्शन करने वाली निजी परिसंपत्तियों में अधिक थे। संपत्ति का बड़ा हिस्सा अब भी कुछ लोगों के पास केंद्रित है। रिपोर्ट के अनुसार, शीर्ष एक प्रतिशत एचएनडब्ल्यूआई के पास कुल उच्च संपत्ति वाली संपत्ति का 34.8 प्रतिशत हिस्सा है। रिपोर्ट में बताया गया कि वर्ष 2025 में एआई से जुड़ी कंपनियों में आई तेजी के कारण शेयर बाजारों ने अमीरों की संपत्ति बढ़ाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई। दुनिया के 6 प्रमुख क्षेत्रों में से 5 क्षेत्रों में शेयर बाजार ही संपत्ति वृद्धि का प्रमुख आधार रहे। उत्तर अमेरिका में एचएनडब्ल्यूआई आबादी 9.1 प्रतिशत बढ़ी, जिसमें अमेरिका सबसे आगे रहा, जहां 7.36 लाख नए करोड़पति जुड़े। इसके साथ ही अमेरिका में उच्च संपत्ति वाले लोगों की संख्या 9.2 प्रतिशत बढक़र 87 लाख हो गई, जो दुनिया में सबसे अधिक है। जनवरी 2026 तक एचएनडब्ल्यूआई के निवेश पोर्टफोलियो में शेयरों की हिस्सेदारी बढक़र 25 प्रतिशत हो गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 3 प्रतिशत अधिक है। यह वृद्धि मुख्य रूप से कंपनियों के मजबूत मुनाफे और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में आई तेज बढ़त के कारण हुई। वहीं, बॉन्ड बाजार में भी बेहतर रिटर्न मिलने से निश्चित आय वाले निवेशों की हिस्सेदारी बढक़र 20 प्रतिशत हो गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2 प्रतिशत अधिक है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news