TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

11-11-2025

एस.एस. जैन सुबोध स्कूल के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी स्तंभ का अनावरण

  •  एस.एस. जैन सुबोध उच्च माध्यमिक विद्यालय बापू बाजार के शताब्दी वर्ष के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक क्षण को चिरस्मरणीय बनाने के लिए विद्यालय परिसर में एक शताब्दी स्तंभ का अनावरण किया गया जो संस्था की 100 वर्षों की गौरव गाथा का प्रतीक है। कार्यक्रम की शुरूआत णमोकार मंत्र और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुबोध शिक्षा समिति के पुरोधा नवरत्न कोठारी ने की। सुबोध शिक्षा समिति के मानद मंत्री सुमेर सिंह बोथरा ने विद्यालय के प्रारंभ से वर्तमान तक की गौरवशाली प्रगति की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विमल चन्द डागा एवं के.सी. बडेर ने शताब्दी स्तंभ के अनावरण की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि विद्यालय का यह गौरवशाली इतिहास समाज के लिए अनुकरणीय तथा प्रशंसनीय है। मुख्य अतिथि प्रमोद महनोत ने कहा कि सुबोध विद्यालय ने एक सदी से शिक्षा, संस्कृति और संस्कार की अमूल्य परंपरा की जोत जला रखी है। कार्यक्रम में वृत्तचित्र में ‘‘गौरवशाली 100 वर्ष- सुबोध की यात्रा’’ जिसमें सुबोध विद्यालय की स्थापना से लेकर अब तक की प्रगति को बहुत ही खूबसूरती से दर्शाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की स्थापना से लेकर अब तक के सभी संयोजकों तथा प्रधानाचार्यों के योगदान को स्मरण कर उन्हें सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. दीपा सचदेवा ने समाजजनों को कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की।

Share
एस.एस. जैन सुबोध स्कूल के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी स्तंभ का अनावरण

 एस.एस. जैन सुबोध उच्च माध्यमिक विद्यालय बापू बाजार के शताब्दी वर्ष के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक क्षण को चिरस्मरणीय बनाने के लिए विद्यालय परिसर में एक शताब्दी स्तंभ का अनावरण किया गया जो संस्था की 100 वर्षों की गौरव गाथा का प्रतीक है। कार्यक्रम की शुरूआत णमोकार मंत्र और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुबोध शिक्षा समिति के पुरोधा नवरत्न कोठारी ने की। सुबोध शिक्षा समिति के मानद मंत्री सुमेर सिंह बोथरा ने विद्यालय के प्रारंभ से वर्तमान तक की गौरवशाली प्रगति की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विमल चन्द डागा एवं के.सी. बडेर ने शताब्दी स्तंभ के अनावरण की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि विद्यालय का यह गौरवशाली इतिहास समाज के लिए अनुकरणीय तथा प्रशंसनीय है। मुख्य अतिथि प्रमोद महनोत ने कहा कि सुबोध विद्यालय ने एक सदी से शिक्षा, संस्कृति और संस्कार की अमूल्य परंपरा की जोत जला रखी है। कार्यक्रम में वृत्तचित्र में ‘‘गौरवशाली 100 वर्ष- सुबोध की यात्रा’’ जिसमें सुबोध विद्यालय की स्थापना से लेकर अब तक की प्रगति को बहुत ही खूबसूरती से दर्शाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की स्थापना से लेकर अब तक के सभी संयोजकों तथा प्रधानाचार्यों के योगदान को स्मरण कर उन्हें सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. दीपा सचदेवा ने समाजजनों को कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news