TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

08-06-2026

डॉलर की मजबूती एवं मुनाफा वसूली से सोना-चांदी लुढक़े

  •  अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुलियन में गिरावट का रुख  होने के एवं मुनाफा वसूली के कारण सप्ताह के दौरान सर्राफा बाजार में सोने के भाव 4300 रुपए प्रति 10 ग्राम तथा चांदी के भाव 17000 रुपए प्रति किलो लुढक़ गए । अमेरिका द्वारा ईरान पर हमला किए जाने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेशकों की लिवाली घटने एवं मुनाफा वसूली से सोने के भाव 4540 से घटकर 4330 डॉलर प्रति औंस रहगया। विदेशो में आई गिरावट कारण  सोना 4300रूपये घटकर किलो बार 156400 रुपए तथा स्टैंडर्ड 157200रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। 8 ग्राम वाली गिन्नी के भाव भी मांग के  अभाव में 121000 से घटकर 118000 रुपए रह गए। विदेशों में चांदी के भाव 7535 से घटकर 6790 सेंट प्रति औंस रह गई, विदेशों में गिरावट के कारण चांदी हाजि़र 17000 रुपए घटकर 255000 रुपए प्रति किलो रह गई। सटोरिया लिवाली  के अभाव में चांदी वायदा जुलाई 267000 से लुढक़ कर 248200 रुपए प्रति किलो रह गया। चांदी सिक्के के भाव 200 रुपए से घटकर 2800/2900 रुपए प्रति नग रह गया।  विदेशी मुद्रा बाजार  में डॉलर की तुलना में रुपया 95.73से सुधर कर 95.04 रुपए हो  गया। अमेरिका ईरान संघर्ष शुरू होने के बाद से सोने और चांदी की कीमतों में क्रमश: 17' और 18प्रति शत से अधिक की गिरावट आ चुकी है। अमेरिका के मजबूत रोजगार आंकड़ों के कारण अमेरिकी डॉलर सूचकांक में भी  उछाल  आने से सोने चांदी की कीमतें दबाव बना रहा।

Share
डॉलर की मजबूती एवं मुनाफा वसूली से सोना-चांदी लुढक़े

 अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुलियन में गिरावट का रुख  होने के एवं मुनाफा वसूली के कारण सप्ताह के दौरान सर्राफा बाजार में सोने के भाव 4300 रुपए प्रति 10 ग्राम तथा चांदी के भाव 17000 रुपए प्रति किलो लुढक़ गए । अमेरिका द्वारा ईरान पर हमला किए जाने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेशकों की लिवाली घटने एवं मुनाफा वसूली से सोने के भाव 4540 से घटकर 4330 डॉलर प्रति औंस रहगया। विदेशो में आई गिरावट कारण  सोना 4300रूपये घटकर किलो बार 156400 रुपए तथा स्टैंडर्ड 157200रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। 8 ग्राम वाली गिन्नी के भाव भी मांग के  अभाव में 121000 से घटकर 118000 रुपए रह गए। विदेशों में चांदी के भाव 7535 से घटकर 6790 सेंट प्रति औंस रह गई, विदेशों में गिरावट के कारण चांदी हाजि़र 17000 रुपए घटकर 255000 रुपए प्रति किलो रह गई। सटोरिया लिवाली  के अभाव में चांदी वायदा जुलाई 267000 से लुढक़ कर 248200 रुपए प्रति किलो रह गया। चांदी सिक्के के भाव 200 रुपए से घटकर 2800/2900 रुपए प्रति नग रह गया।  विदेशी मुद्रा बाजार  में डॉलर की तुलना में रुपया 95.73से सुधर कर 95.04 रुपए हो  गया। अमेरिका ईरान संघर्ष शुरू होने के बाद से सोने और चांदी की कीमतों में क्रमश: 17' और 18प्रति शत से अधिक की गिरावट आ चुकी है। अमेरिका के मजबूत रोजगार आंकड़ों के कारण अमेरिकी डॉलर सूचकांक में भी  उछाल  आने से सोने चांदी की कीमतें दबाव बना रहा।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news