बुनकरों की मांग कमजोर होने से गत सप्ताह के दौरान सूत बाजार में कोर्स काउंट व हौजरी यार्न की कीमतो में 10 रुपए प्रति किलो की गिरावट रही। उठाव न होने से कॉटन वेस्ट की कीमतों में नरमी का रुख रहा। कताई मिलों की मांग कमजोर होने व स्टॉकिस्टों की बिकवाली कमजोर होने से जे-34 रूई के भाव 150 रुपए घटकर 6300/6600 रु पए प्रति मन रह गये। रूई में नरमी का रुख होने तथा ऊंचे भाव पर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान व लोकल की बुनकरों की मांग कमजोर होने से कोर्स काउंट यार्न के भाव 5/10 रुपए घटकर 145/155 रुपए तथा 20 कोन के भाव 165/175 रुपए प्रति किलो रह गये। उठाव न होने से 2/4 कोन 120/130 रुपए, 2/6 के भाव 135/140 रुपए, 2/10 के भाव 170/180 रुपए प्रति किलो पर सुस्त रहे। हौजरी निर्माताओं की मांग कमजोर होने से हौजरी यार्न 10 रुपए घटकर 20 नम्बर 275/280 रुपए, 30 नम्बर 295/300 रुपए तथा 34 नम्बर 305/310 रुपए प्रति किलो रह गये। रूई में नरमी का रुख होने तथा ओपन एंड मिलों की मांग कमजोर होने से कॉटन वेस्ट के भाव 5/10 रुपए घटकर फ्लैट स्वीपिंग 102/103 रुपए, बिलो ड्रापिंग 70/72 रुपए तथा कोम्बर के भाव 131/132 रुपए प्रति किलो रह गये।