औद्योगिक मांग निकलने से ग्वार गम के भाव 400 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ गए। भविष्य में गिरावट की संभावना कम है। औद्योगिक मांग बढऩे से एक माह के दौरान जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 400 रुपए बढक़र 11700/11800 रुपए प्रति कुंतल हो गए। उक्त अवधि के दौरान बिकवाली घटने से ग्वार के भाव 200 रुपए बढक़र 5900/5950 रुपए प्रति कुंतल हो गए। अहमदाबाद मंडी उक्त अवधि के दौरान ग्वार के भाव 400 रुपए बढक़र 11800/11900 रुपए प्रति कुंतल हो गए। ग्वार का उत्पादन मुख्यत: राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, महाराष्ट्र में प्रमुख रूप से होता है। अमेरिका ब ईरान में युद्ध के संभावना बनी रहने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हो गई है तथा वर्तमान हालात में जो युद्ध की संभावना छीन होने होने की व्यक्त की जा रही थी व अमेरिकन राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा ईरान के प्रस्ताव को खारिज कर दिए जाने के कारण अब धूमिल पड़ गई है जिसके कारण शांति के अनुसार नहीं लग रहे हैं। कच्चे तेल में उठापठक का रुख होने तथा सटोरिया लिवाली से एनसीडीईएक्स में ग्वार एवं ग्वार गम मई में तेजी रही। ग्वार गम का निर्यात अमेरिका, रूस, इटली, जापान, फ्रांस इत्यादि देशों को होता है। चालू सीजन के दौरान देश में मानसूनी बरसात में कमी आने तथा वर्तमान में एक हफ्ते देरी से आने की संभावना की जा रही है जिस कारण सटोरिया लिवाली बढऩे से ग्वार वायदे में तेजी का रूख बना हुआ है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अभी ग्वार गम की कीमतों में मंदे की गुंजाइश नहीं लग रही है। औद्योगिक मांग निकलते ही ग्वार गम की कीमतें पुन: बढऩे लगेगी।