अदरक की ऊंची कीमत में हाल ही में थोड़ी कमी आई है लेकिन इस घटी कीमत से भी सौंठ को मजबूती मिल रही है। हालांकि सौंठ की आपूर्ति तथा स्टॉक सामान्य से कमजोर बनी हुई है लेकिन गर्मियों का सीजन होने के कारण आने वाले समय में इस प्रमुख किराना जिंस में तेजी की उम्मीद नहीं दिख रही है। सौंठ की तेजी-मंदी के सम्बन्ध में नवीनतम जानकारियां मिलती रहती हैं और उन्हें इससे लाभ भी होता है। आपूर्ति सामान्य की तुलना में कमजोर होने के बाद भी यहां गर्मियां चालू होने के कारण स्थानीय आजादपुर फल-सब्जी मंड़ी में अदरक की थोक कीमत में हाल ही में मंदी आई है। हालांकि मंड़ी में इन दिनों इसकी कीमत 10-30 रुपए मंदी होकर फिलहाल यह 60-100 रुपए प्रति किलोग्राम के बीच बनी हुई है। फिलहाल राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर तथा उत्तर-पश्चिमी भारत में आंधी और हल्की से मध्यम वर्षा होने का दौर चल रहा है। इसके बाद भी अदरक और सौंठ की खपत सुस्त ही बनी रहने की आशंका है। उधर, केरल की कोच्चि मंड़ी में सौंठ की थोक कीमत हाल ही में 10-15 रुपए बढक़र फिलहाल क्वालिटीनुसार 300/325 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई है। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10-15 तेजी आई थी। इस बार देश में सौंठ का उत्पादन अच्छा हुआ है। उधर, केरल की कोच्चि मंड़ी में नई सौंठ की आवक का इस बार कभी भी पर्याप्त दबाव नहीं बना है। गौरतलब है कि सौंठ में तेजी का प्रमुख कारण यह बताया जा रहा है कि नाइजीरिया में इस बार सौंठ का उत्पादन करीब 50 प्रतिशत लुढक़ने के समाचार आ रहे हैं। इधर, सौंठ सामान्य में हाल ही में 2 हजार रुपए उछलकर फिलहाल 29/30 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर बनी हुई है। इससे पूर्व इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। महाराष्टï्र में इस बार राज्य में सौंठ की क्वालिटी सामान्य से हल्की आई है। उधर, मसाला बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जनवरी अवधि में देश से 1035.79 करोड़ रुपए कीमत की 1,19,375 टन सौंठ निर्यात हुई है। एक वर्ष पूर्व की आलोच्य अवधि में इसकी 85,374 टन मात्रा का निर्यात हुआ था और इससे 730.82 करोड़ रुपए की आय हुई थी। इससे पता चलता है कि इस बार इसके मात्रात्मक निर्यात में 40 प्रतिशत और आय में 42 प्रतिशत का उछाल आया है। अदरक की कीमत में हाल ही में आई मंदी के बाद भी आगामी समय में सौंठ में तेजी की उम्मीद नहीं दिख रही है।