TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

08-06-2026

एसबीआई म्यूचुअल फंड ने अदाणी समूह की दो कंपनियों में 5,747 करोड़ रुपये में हिस्सेदारी खरीदी

  •  एसबीआई म्यूचुअल फंड ने खुले बाजार में हुए लेनदेन के जरिए अदाणी एंटरप्राइजेज और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में कुल 5,747.55 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी खरीदी है। यह हिस्सेदारी अमेरिकी निवेश फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स से खरीदी गई। एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, एसबीआई म्यूचुअल फंड ने अदाणी एंटरप्राइजेज के 1,64,39,984 शेयर खरीदे, जो कंपनी की लगभग 1.3 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं। इसके अलावा, फंड ने अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के 63,65,796 शेयर भी खरीदे, जो कंपनी की करीब 0.52 प्रतिशत हिस्सेदारी का प्रतिनिधित्व करते हैं।  इन शेयरों की खरीद 1,504.80 रुपये से 2,913.40 रुपये प्रति शेयर के दायरे में की गई। दोनों सौदों का कुल मूल्य 5,747.55 करोड़ रुपये रहा। निवेशक राजीव जैन समर्थित जीक्यूजी पार्टनर्स ने अपनी सहयोगी इकाई ‘जीक्यूजी पार्टनर्स इमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी फंड’ के माध्यम से अदाणी समूह की इन दोनों कंपनियों में समान संख्या में शेयरों की बिक्री की।

Share
एसबीआई म्यूचुअल फंड ने अदाणी समूह की दो कंपनियों में 5,747 करोड़ रुपये में हिस्सेदारी खरीदी

 एसबीआई म्यूचुअल फंड ने खुले बाजार में हुए लेनदेन के जरिए अदाणी एंटरप्राइजेज और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में कुल 5,747.55 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी खरीदी है। यह हिस्सेदारी अमेरिकी निवेश फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स से खरीदी गई। एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, एसबीआई म्यूचुअल फंड ने अदाणी एंटरप्राइजेज के 1,64,39,984 शेयर खरीदे, जो कंपनी की लगभग 1.3 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं। इसके अलावा, फंड ने अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के 63,65,796 शेयर भी खरीदे, जो कंपनी की करीब 0.52 प्रतिशत हिस्सेदारी का प्रतिनिधित्व करते हैं।  इन शेयरों की खरीद 1,504.80 रुपये से 2,913.40 रुपये प्रति शेयर के दायरे में की गई। दोनों सौदों का कुल मूल्य 5,747.55 करोड़ रुपये रहा। निवेशक राजीव जैन समर्थित जीक्यूजी पार्टनर्स ने अपनी सहयोगी इकाई ‘जीक्यूजी पार्टनर्स इमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी फंड’ के माध्यम से अदाणी समूह की इन दोनों कंपनियों में समान संख्या में शेयरों की बिक्री की।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news